Home » अंतर्राष्ट्रीय » नेपाल में दो बार कांपी धरती, 4.5 और 4.2 तीव्रता के भूकंप से मचा हड़कंप

नेपाल में दो बार कांपी धरती, 4.5 और 4.2 तीव्रता के भूकंप से मचा हड़कंप

Nepal Earthquake:

Nepal Earthquake: उत्तर-पश्चिमी नेपाल में लगातार दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। अधिकारियों ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। हालांकि, भूकंप से अभी तक किसी के हताहत होने या संपत्ति को नुकसान पहुंचने की तत्काल कोई सूचना नहीं है।

Nepal Earthquake: नेपाल में दो बार आया भूकंप-

राष्ट्रीय भूकंपीय अनुसंधान केंद्र के अनुसार, पहला भूकंप मंगलवार देर रात स्थानीय समयानुसार 1:51 बजे आया। इसकी तीव्रता 4.5 मापी गई। इसके बाद दूसरा भूकंप सुबह 4:28 बजे आया, जिसकी तीव्रता 4.2 थी। दोनों भूकंपों का केंद्र मुगु जिले के कलाई क्षेत्र के आसपास बताया गया है। भूकंप के झटके पड़ोसी जिलों डोल्पा और जुम्ला में भी महसूस किए गए।

Nepal Earthquake: नुकसान और जानमाल को लेकर क्या है अपडेट-

भूकंप के कारण किसी के घायल होने या संपत्ति को नुकसान पहुंचने की तत्काल कोई सूचना नहीं मिली है। नेपाल भूकंपीय रूप से सक्रिय क्षेत्र में स्थित है। अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है। संभावित आफ्टरशॉक और ढांचागत नुकसान पर भी नजर रखी जा रही है।

झालावाड़ में भी भूकंप के तीन झटके-

इससे पहले राजस्थान के झालावाड़ जिले में मंगलवार सुबह भूकंप के तीन हल्के झटके महसूस किए गए। पिड़ावा ब्लॉक की नोलाई ग्राम पंचायत के नोलाई समेत चार-पांच गांवों में कंपन महसूस होने के बाद कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया। एहतियात के तौर पर एक सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्रों और कर्मचारियों को इमारत से बाहर निकालकर खुले मैदान में पहुंचाया गया। इसके बाद स्कूल को दिनभर के लिए बंद कर दिया गया।

तीन बार महसूस हुई कंपन-

अधिकारियों के मुताबिक, सुबह करीब 7:15 बजे से 9:50 बजे के बीच नोलाई, बरखेड़ी, खजूरी, नापाखेड़ी और आवर गांव में तीन बार कंपन महसूस किया गया। ग्रामीणों ने तेज कंपन महसूस होने की बात कही। कुछ ग्रामीणों के अनुसार, तीसरे झटके के दौरान घरों में रखे बर्तन भी गिर गए।

कुछ मकानों में मामूली दरारों की सूचना-

वहीं, एक-दो मकानों में मामूली दरारें आने की सूचना मिली है। हालांकि, अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अभी यह तय नहीं है कि ये दरारें भूकंप के झटकों से आई हैं या पहले से मौजूद थीं। घटना में किसी के घायल होने या किसी इमारत के ढहने की सूचना नहीं है।

प्रशासन और पुलिस अलर्ट पर-

तहसीलदार धनराज गोचर और पिड़ावा थाना प्रभारी रामपाल यादव ने प्रभावित गांवों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि प्रशासन और पुलिस अलर्ट पर हैं। इसके अलावा, पटवारी और राजस्व अधिकारियों को गांवों में निगरानी के लिए तैनात किया गया है

यह भी पढ़े- WPL Auction 2027: अगले महीने कोच्चि में लगेगी खिलाड़ियों पर बोली