Sugar Prices Fall 10%: बढ़ती चीनी के दामों से परेशान आम जनता के लिए मीठी भरी खबर है। जानकारी के अनुसार देश में चीनी (Sugar) के खुदरा दामों में 10% की गिरावट दर्ज की गई है। इसके अलावा त्योहारों को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने थोक में चीनी का इस्तेमाल करने वाले बड़े कारोबारियों और कंपनियों के स्टॉक लिमिट (Stock Limit) में वृद्धि की है। मिली जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार ने स्टॉक लिमिट को दोगुना कर दिया है।
Sugar Prices Fall 10%: सप्लायर और दुकानदार क्यों नहीं कर रहे ग्राहकों को फायदा-
त्योहारों को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने चीनी (Sugar) के दामों में 10% की कटौती की, जिससे चीनी का दाम ₹65 किलो से गिरकर ₹58.5 प्रति किलोग्राम हो गया है। हालांकि कई सप्लायर और दुकानदार इस कटौती का पूरा फायदा उपभोक्ताओं को नहीं दे रहे हैं। सरकार ने सभी होलसेलर और रिटेलर्स को निर्देश दिए हैं कि वे तुरंत इसका फायदा आम जनता तक पहुंचाएं।
Sugar Prices Fall 10%: बड़े उपभोक्ताओं को मिली बड़ी छूट-
बिस्कुट बनाने वाली कंपनियों और सॉफ्ट ड्रिंक निर्माता जो महीने में 10 टन से ज्यादा चीनी इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए सरकार ने स्टॉक के नियम आसान कर दिए हैं। कंपनियां अब 15 दिनों के बजाय 30 दिनों की खपत का चीनी स्टॉक अपने पास रख सकती हैं। इसके अलावा औद्योगिक उपभोक्ताओं को हर शुक्रवार ऑनलाइन पोर्टल पर अपने चीनी स्टॉक की जानकारी दर्ज करानी होगी।
क्या है DFPD का ऑनलाइन पोर्टल-
DFPD यानी खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग का यह ऑनलाइन पोर्टल चीनी के स्टॉक की निगरानी के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसके जरिए चीनी के थोक कारोबारियों और बड़े उपभोक्ताओं को अपने पास मौजूद चीनी के स्टॉक की जानकारी ऑनलाइन दर्ज और अपडेट करनी होती है। सरकार इस जानकारी के माध्यम से बाजार में चीनी की उपलब्धता और स्टॉक की स्थिति पर नजर रखती है, ताकि जमाखोरी पर रोक लगाई जा सके और उपभोक्ताओं को उचित कीमत पर चीनी उपलब्ध हो सके।
यह भी पढ़े- नोएडा से लेकर लखनऊ तक 233 रेस्टोरेंट के खिलाफ एक्शन, FDA को रसोइयों में मिले कीड़े-मकौड़े और चूहे









