FDA Action: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने कुल 233 रेस्टोरेंट के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है। 233 के आंकड़े में नोएडा के 13, लखनऊ के 78 और गोरखपुर के 84 फूड आउटलेट शामिल हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की जांच टीम को जांच के दौरान रसोइयों में फंगस, चूहे, गंदगी और एक्सपायर नॉनवेज मिला है। जानकारी के अनुसार, कुल 152 जांच टीमों ने जांच कार्य किया और 165 नोटिस जारी करके आउटलेट्स में सुधार करने की चेतावनी दी है। जांच प्रक्रिया के दौरान जिन आउटलेट्स की हालत गंभीर पाई गई, उनके लाइसेंस मौके पर ही रद्द कर दिए गए हैं।
FDA Action: FDA ने शुरू की लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया-
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) उत्तर प्रदेश के नोएडा जिले में 57 टीमों द्वारा 71 आउटलेट्स की जांच की और 42 नोटिस जारी किए। जांच प्रक्रिया के दौरान FDA ने कुल 13 आउटलेट्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जांच प्रक्रिया के दौरान इन 13 आउटलेट्स में FDA की जांच टीम को रसोइयों में गंदगी, झूठे बर्तन, कीड़े-मकोड़े, एक्सपायर्ड प्रोडक्ट्स और खाद्य पदार्थ का गलत स्टॉक मिला है। इन 13 आउटलेट्स की लिस्ट में नोएडा के मशहूर आउटलेट्स जैसे मोती महल डिलक्स, निहाऊ, पंजाबी ढाबा-61, कैसल बारबेक्यू, रोड हाउस, पैडी हॉस्पिटैलिटी/रोलिंग फ्रेश, द येलो चिली, मिनिस्ट्री ऑफ दारू, टेस्ट ऑफ दिल्ली एवं जायका, ईट क्लब, एब्सोल्यूट बारबेक्यूज, कार्निवल फूड डिलाइट और येलो चिली शामिल हैं।
FDA Action: गोरखपुर में 84 आउटलेट्स पर करी छापेमारी-
FDA की 43 टीमों ने गोरखपुर के 84 आउटलेट्स पर छापेमारी की और छापेमारी के द्वारा कुल 79 नोटिस जारी किए। नोटिस के जरिए FDA ने आउटलेट्स को खाद्य सुरक्षा का पालन करने का निर्देश दिया है। अगर आउटलेट्स इन निर्देशों का पालन नहीं करते हैं तो FDA लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर देगा। जारी नोटिस के मुताबिक, FDA ने फूड आउटलेट्स के कारोबारियों को साफ-सफाई रखने, क्वालिटी वाला कच्चा माल का उपयोग करने और निर्धारित तापमान पर खाद्य पदार्थों का रखरखाव करने के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ें- West Bengal by-elections: ममता बनर्जी के बुरे दिन शुरू, क्यों मैदान छोड़ रहे हैं AITMC के उम्मीदवार?








