Home » नई दिल्ली » Delhi Police Recruitment: दिल्ली पुलिस भर्ती दौड़ के दौरान 23 वर्षीय युवक की मौत

Delhi Police Recruitment: दिल्ली पुलिस भर्ती दौड़ के दौरान 23 वर्षीय युवक की मौत

Delhi Police Recruitment:

Delhi Police Recruitment: दिल्ली के वजीराबाद में दिल्ली पुलिस भर्ती के लिए आयोजित फिजिकल टेस्ट के दौरान सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। भर्ती दौड़ में शामिल 23 वर्षीय युवक सौरभ कुमार अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Delhi Police Recruitment: भर्ती दौड़ के दौरान बिगड़ी तबीयत-

पुलिस के मुताबिक, घटना सुबह करीब 9:09 बजे की है। सौरभ कुमार वजीराबाद स्थित दिल्ली पुलिस अकादमी में आयोजित पुलिस प्रवेश एवं भर्ती परीक्षा (PEMT) में शामिल हुआ था। उसने दौड़ के पहले तीन राउंड पूरे कर लिए थे। पुलिस के अनुसार, तीसरे राउंड के बाद सौरभ को परेशानी महसूस हुई। इसके बाद वह ट्रैक के किनारे चला गया, जहां अन्य उम्मीदवार बैठे हुए थे। कुछ देर बाद वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा।

Delhi Police Recruitment: मौके पर पहुंची एंबुलेंस और मेडिकल टीम-

कार्यक्रम स्थल पर मौजूद ग्राउंड स्टाफ ने सौरभ को गिरते देखा और तुरंत एंबुलेंस व डॉक्टरों को सूचना दी। पुलिस के बयान के मुताबिक, एंबुलेंस पहले से ही मैदान में मौजूद थी और कुछ ही समय में मौके पर पहुंच गई। पैरामेडिक्स ने सौरभ को सीपीसीआर दिया और उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बुलंदशहर का रहने वाला था सौरभ-

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान सौरभ कुमार के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के नेता नगर का रहने वाला था। घटना की सूचना सोमवार सुबह करीब 11:11 बजे सोनिया विहार थाने को जग प्रवेश चंद (JPC) अस्पताल से मिली।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव-

पुलिस ने सौरभ के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। उत्तर पूर्वी दिल्ली पुलिस के मुताबिक, शव को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है

यह भी पढ़े- इस्लामिक देश होने के बावजूद पाकिस्तान और अफगानिस्तान में तकरार क्यों? जानें विवाद की असली वजह