Breaking News
Home » उत्तर प्रदेश » यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 34 IAS अधिकारियों के तबादले, 14 जिलों में बदले DM

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 34 IAS अधिकारियों के तबादले, 14 जिलों में बदले DM

UP IAS Transfer

UP IAS Transfer: उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़े प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 34 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस बदलाव में 14 जिलों के जिलाधिकारी (DM) भी बदले गए हैं। तबादला सूची में मुरादाबाद, कानपुर नगर, हरदोई, अमेठी, कुशीनगर, पीलीभीत, बलिया, बागपत समेत कई महत्वपूर्ण जिले शामिल हैं। खास बात यह है कि 14 हटाए गए जिलाधिकारियों में से केवल 5 अधिकारियों को ही दूसरे जिले में जिलाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, 9 पूर्व जिलाधिकारियों को शासन, निगम और अन्य विभागों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसके अलावा शासन में विशेष सचिव स्तर पर तैनात 5 अधिकारियों को जिलों की कमान दी गई है। 4 अन्य अधिकारियों को भी अलगअलग पदों से हटाकर जिलाधिकारी बनाया गया है।

एक जिले से दूसरे जिले भेजे गए 5 जिलाधिकारी

तबादला सूची में पांच ऐसे अधिकारी हैं जिन्हें एक जिले के जिलाधिकारी पद से हटाकर सीधे दूसरे जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

  • अनुनय झाडीएम हरदोई से डीएम मुरादाबाद
  • संजय चौहानडीएम अमेठी से डीएम कुशीनगर
  • महेंद्र सिंह तंवरडीएम कुशीनगर से डीएम कानपुर नगर
  • आलोक कुमारडीएम संतकबीरनगर से डीएम पीलीभीत
  • ज्ञानेंद्र सिंहडीएम पीलीभीत से डीएम बलिया
UP IAS Transfer: 9 पूर्व जिलाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

14 पुराने जिलाधिकारियों में से 9 अधिकारियों को किसी अन्य जिले का डीएम नहीं बनाया गया है। इन्हें शासन, निगम और दूसरे विभागों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

  • गजल भारद्वाजडीएम महोबा से अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (ACEO), इन्वेस्ट यूपी
  • जसजीत कौरडीएम बिजनौर से प्रबंध निदेशक (MD), उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन
  • जितेंद्र प्रताप सिंहडीएम कानपुर नगर से निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद
  • अस्मिता लालडीएम बागपत से विशेष सचिव, पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं निदेशक/एमडी, पिछड़ा वर्ग कल्याण
  • अभिषेक गोयलडीएम हमीरपुर से विशेष सचिव, नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग
  • मंगला प्रसाद सिंहडीएम बलिया से प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल्स संघ लिमिटेड
  • अरविंद सिंहडीएम एटा से विशेष सचिव, खाद्य एवं रसद विभाग
  • राजेंद्र पेंसियाडीएम मुरादाबाद से विशेष सचिव, कारागार प्रशासन एवं सुधार
  • अतुल वत्सडीएम हाथरस से विशेष सचिव, राजस्व विभाग
विशेष सचिव स्तर के 5 अधिकारियों को मिली डीएम की कमान

शासन में विशेष सचिव पद पर तैनात पांच अधिकारियों को जिलों का जिलाधिकारी बनाया गया है।

  • राहुल पाण्डेयविशेष सचिव, राज्य कर से डीएम हरदोई
  • प्रभास कुमारविशेष सचिव, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति तथा संयुक्त एमडी, यूपी जल निगम (ग्रामीण) से डीएम महोबा
  • उमेश प्रताप सिंहविशेष सचिव, पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा निदेशक/एमडी, पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम से डीएम बिजनौर
  • सत्य प्रकाश पटेलविशेष सचिव, नगर विकास से डीएम हाथरस
  • अशोक कुमारविशेष सचिव, सिंचाई, जल संसाधन एवं परती भूमि विकास तथा विशेष सचिव, कारागार प्रशासन से डीएम हमीरपुर
UP IAS Transfer: विकास प्राधिकरण और अन्य पदों से 4 अधिकारी बने जिलाधिकारी

तबादला सूची में चार अन्य अधिकारियों को विकास प्राधिकरण और नगर निकाय समेत विभिन्न पदों से हटाकर जिलाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।

  • एम. अरुन्मोलीउपाध्यक्ष, आगरा विकास प्राधिकरण एवं संभागीय खाद्य नियंत्रक, आगरा से डीएम एटा
  • अनुज मलिकमुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO), गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) से डीएम संतकबीरनगर
  • शशांक चौधरीअपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, इन्वेस्ट यूपी एवं यूपीडा से डीएम अमेठी
  • दिव्यांशू पटेलनगर आयुक्त, नगर निगम मुरादाबाद से डीएम बागपत
11 अन्य IAS अधिकारियों की भी बदली जिम्मेदारी

34 अधिकारियों की तबादला सूची में शामिल अन्य 11 IAS अधिकारियों को भी अलगअलग विभागों और पदों पर नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

  • हिमांशु कौशिकप्रबंध निदेशक, यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन से नगर आयुक्त, नगर निगम मुरादाबाद
  • विजय कुमार सिंहमुख्य राजस्व अधिकारी (CRO), देवरिया से मुख्य विकास अधिकारी (CDO), मिर्जापुर
  • संतोष बहादुर सिंहअपर जिलाधिकारी (प्रशासन), सहारनपुर से मुख्य विकास अधिकारी (CDO), मैनपुरी
  • विशाल कुमारसीडीओ, मिर्जापुर से मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO), गीडा, गोरखपुर
  • विजय कुमारविशेष सचिव, नियुक्ति एवं कार्मिक तथा जीएम, यूपी डेस्को से उपाध्यक्ष, आगरा विकास प्राधिकरण एवं संभागीय खाद्य नियंत्रक, आगरा
  • शैलेन्द्र भाटियाएसीईओ, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) से एसीईओ, यूपीडा
  • नितिन मदानएडीएम (प्रशासन), रामपुर से एसीईओ, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा)
  • नेहा बंधुसीडीओ, मैनपुरी से अपर आयुक्त, विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन
  • अमनदीप डूलीअपर आयुक्त, मनरेगा से नियंत्रक, विधिक बाटमाप
  • निधि श्रीवास्तवविशेष सचिव, उच्च शिक्षा से विशेष सचिव, राज्य कर
  • चन्द्र शेखरविशेष सचिव, सिंचाई एवं जल संसाधन से विशेष सचिव, परती भूमि विकास (अतिरिक्त प्रभार)

इसके साथ ही मुरादाबाद, कानपुर नगर, हरदोई, अमेठी, कुशीनगर, पीलीभीत, बलिया, बागपत, महोबा, बिजनौर, हाथरस, हमीरपुर, एटा और संतकबीरनगर के जिलाधिकारी बदले गए हैं।

ये भी पढ़े… DUSU में NSUI की हार पर कांग्रेस में मंथन, वजहों पर उठे सवाल