Delhi Power Cut: देश की राजधानी दिल्ली में बिजली सप्लाई को मजबूत करने के लिए कई इलाकों में रखरखाव का काम चल रहा है। इसी कड़ी में बिजली डिस्कॉम कंपनी BSES की BRPL और BYPL ने 24 सितंबर 2026 के लिए मेंटेनेंस शटडाउन शेड्यूल जारी किया है। इसके तहत दिल्ली के कई इलाकों में निर्धारित समय के लिए बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। ऐसे में अगर आप भी इन इलाकों में रहते हैं, तो पहले ही अपने एरिया और बिजली कटौती की टाइमिंग चेक कर लें।
Delhi Power Cut: किन इलाकों में गुल रहेगी बिजली-
BSES द्वारा जारी मेंटेनेंस शटडाउन के अनुसार, 24 सितंबर 2026 को छतरपुर, नांगलोई, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, मोहन गार्डन, पालम, जाफरपुर, वसंत कुंज, सरिता विहार, जनकपुरी, खानपुर, अलकनंदा, साकेत, नेहरू प्लेस, निजामुद्दीन, विकासपुरी, द्वारका, नजफगढ़, मुंडका, आरके पुरम, उत्तम नगर, टैगोर गार्डन, हौज खास, पंजाबी बाग और दरियागंज समेत कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इन इलाकों में अलग-अलग समय पर मेंटेनेंस का काम किया जाएगा।
Delhi Power Cut: कितनी देर चलेगा बिजली रखरखाव का काम-
निर्धारित मेंटेनेंस शटडाउन शेड्यूल के अनुसार, बिजली कटौती का समय अलग-अलग इलाकों में अलग रहेगा। ज्यादातर इलाकों में बिजली कटौती सुबह 10:00 बजे या 11:00 बजे से शुरू होकर दोपहर 1:00 बजे या 2:00 बजे तक रह सकती है। वहीं, कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति इससे पहले भी बहाल हो सकती है। अपने इलाके में बिजली कटौती की सटीक टाइमिंग जानने के लिए जारी शटडाउन शेड्यूल जरूर चेक करें।
कौन-कौन से काम किए जाएंगे-
मेंटेनेंस शटडाउन का मुख्य उद्देश्य बिजली लाइन और नेटवर्क को मजबूत और सुरक्षित बनाना है। इस दौरान स्मार्ट मीटर रिप्लेसमेंट और DT मीटर/CT रिप्लेसमेंट जैसे काम किए जाएंगे। इसके अलावा केबल LILO प्रोजेक्ट वर्क, LT ACB-LT मेंटेनेंस, HVDS मेंटेनेंस, ट्रांसफॉर्मर प्रिवेंटिव मेंटेनेंस और ट्रांसफॉर्मर नेटवर्क अपग्रेडेशन से जुड़े तकनीकी कार्य भी किए जाएंगे।
बिजली कटौती से पहले क्या करें-
अगर आपका इलाका भी इस लिस्ट में शामिल है, तो बिजली कटौती से पहले जरूरी काम निपटा लें। कपड़े धोने जैसे काम निर्धारित बिजली कटौती से पहले कर लें। साथ ही मोबाइल और जरूरी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस चार्ज कर लें और पानी की टंकी भी भर लें। बिजली सप्लाई बहाल होने के बाद फ्रिज और एसी जैसे भारी बिजली उपकरणों को तुरंत चालू करने के बजाय 10-15 मिनट इंतजार करना बेहतर रहेगा।









