Breaking News
Home » स्पोर्ट्स » एशियन गेम्स में भारत का दूसरा गोल्ड: सुरुचि-कमलजीत ने 10 मीटर पिस्टल मिक्स्ड में मारी बाजी; शूटिंग में 10 मेडल

एशियन गेम्स में भारत का दूसरा गोल्ड: सुरुचि-कमलजीत ने 10 मीटर पिस्टल मिक्स्ड में मारी बाजी; शूटिंग में 10 मेडल

एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा

Asian Games 2026: भारत ने एशियन गेम्स 2026 में अपना दूसरा गोल्ड मेडल जीत लिया है। जापान के नागोया में शुक्रवार को सुरुचि और कमलजीत की जोड़ी ने 10 मीटर पिस्टल शूटिंग के मिक्स्ड इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 484.6 अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया।

Asian Games 2026: शूटिंग में भारत का पहला गोल्ड

एशियन गेम्स में शूटिंग के इस संस्करण में यह भारत का पहला गोल्ड मेडल है। भारतीय निशानेबाज अब तक देश को 10 मेडल दिला चुके हैं। इनमें 5 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं।इससे पहले महिला क्रिकेट टीम ने भारत के लिए गेम्स का पहला गोल्ड मेडल जीता था। भारत अब तक 2 गोल्ड, 8 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज सहित कुल 19 मेडल जीत चुका है। मेडल टैली में भारत 12वें स्थान पर है।10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम फाइनल में सुरुचि और कमलजीत की भारतीय जोड़ी ने सिल्वर मेडल जीतने वाली साउथ कोरियाई जोड़ी से 6.6 अंक ज्यादा हासिल किए। भारत ने 484.6 अंक बनाए, जबकि साउथ कोरिया को 478.0 अंक मिले। ईरान ने 415.8 अंक के साथ ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

इंजरी के बाद एथलेटिक्स छोड़ा, शूटिंग को बनाया करियर

कमलजीत हरियाणा के रेवाड़ी जिले के सुलखा गांव के रहने वाले हैं। वह 10 मीटर एयर पिस्टल और 50 मीटर पिस्टल इवेंट में हिस्सा लेते हैं। साल 2019 में चोट लगने के बाद उन्हें एथलेटिक्स छोड़ना पड़ा था।शूटिंग के दौरान संघर्ष के समय उनके मन में कई बार यह खेल छोड़ने का विचार भी आया। हालांकि, उनके माता-पिता ने लगातार उनका हौसला बढ़ाया। करीब 2-3 साल की मेहनत के बाद कमलजीत ने खुद को एक अच्छे निशानेबाज के तौर पर स्थापित किया।

Asian Games 2026: 13 साल की उम्र में शूटिंग शुरू की थी सुरुचि ने

सुरुचि इंदर सिंह हरियाणा के झज्जर की रहने वाली 20 साल की निशानेबाज हैं। उन्होंने महज 13 साल की उम्र में शूटिंग शुरू कर दी थी। वह भिवानी की गुरु द्रोणाचार्य शूटिंग एकेडमी में कोच सुरेश सिंह से ट्रेनिंग लेती हैं।भारत ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन में टीम सिल्वर मेडल भी जीता। भारतीय टीम ने कुल 1762 अंक हासिल किए। चीन ने 1766 अंक के साथ गोल्ड जीता, जबकि साउथ कोरिया को ब्रॉन्ज मेडल मिला।क्वालिफिकेशन राउंड में ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने 589, नीरज कुमार ने 588 और रुद्राक्ष पाटिल ने 585 अंक हासिल किए। ऐश्वर्य और नीरज ने फाइनल के लिए क्वालिफाई किया।एक देश से अधिकतम दो निशानेबाज ही फाइनल में पहुंच सकते हैं। इसी वजह से 585 अंक हासिल करने के बावजूद रुद्राक्ष पाटिल फाइनल में जगह नहीं बना सके।

Asian Games 2026:  सुरुचि-कमलजीत ने जीता शूटिंग गोल्ड
सुरुचि-कमलजीत ने जीता शूटिंग गोल्ड
10 मीटर पिस्टल मिक्स्ड में भारत शुरुआत से आगे

सुरुचि और कमलजीत की जोड़ी 10 मीटर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट के फाइनल में पहले स्थान पर रही। भारतीय जोड़ी ने शुरुआत से ही बढ़त बना ली थी और पूरे फाइनल के दौरान इसे बनाए रखा।साउथ कोरिया ने आखिरी चरण में भारतीय जोड़ी पर दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन सुरुचि और कमलजीत ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए गोल्ड मेडल जीत लिया।

स्विमिंग: साजन प्रकाश ने फाइनल में बनाई जगह

साजन प्रकाश ने 200 मीटर बटरफ्लाई की हीट-3 में तीसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। उन्होंने 2:00.94 का समय दर्ज किया। इस इवेंट का फाइनल आज बाद में होगा।

स्क्वॉश: जोशना और वेलावन सेमीफाइनल में

जोशना चिनप्पा और वेलावन सेंथिलकुमार ने स्क्वॉश के मिक्स्ड डबल्स सेमीफाइनल में पहुंचकर भारत का एक और मेडल पक्का कर दिया। भारतीय जोड़ी ने फिलीपींस की जोड़ी को 11-3, 11-5 से हराया।40 साल की जोशना ने 16 साल बाद एशियन गेम्स में एक और मेडल पक्का किया है। इससे पहले उन्होंने 2010 में एशियन गेम्स मेडल जीता था। सेमीफाइनल में भारतीय जोड़ी का सामना कल हांगकांग की ली का यी और टैंग मिंग होंग से होगा।

टेबल टेनिस: दीया-मनुष की जोड़ी सेमीफाइनल में

दीया चिताले और मनुष शाह ने मिक्स्ड डबल्स के सेमीफाइनल में जगह बनाकर भारत का मेडल पक्का कर दिया है। सेमीफाइनल में भारतीय जोड़ी का मुकाबला चीन की वांग चुकिन और सन यिंगशा की जोड़ी से होगा।क्वार्टर फाइनल में दीया-मनुष ने हांगकांग की वर्ल्ड नंबर-4 जोड़ी वोंग चुन टिंग और डू होई केम को 3-1 से हराया। दुनिया की 8वें नंबर की भारतीय जोड़ी ने यह मुकाबला 11-6, 13-15, 11-9, 11-5 से अपने नाम किया।वहीं, हरमीत देसाई और यशस्विनी घोरपड़े की दूसरी भारतीय जोड़ी को चीन की लिन शिडोंग और कुआई मान ने 3-0 से हराया। चीनी जोड़ी ने यह मुकाबला 11-5, 12-10, 11-9 से जीता।

Asian Games 2026: टेबल टेनिस में दो भारतीय जोड़ियों के मुकाबले

मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनल में भारत की दो जोड़ियां मुकाबले के लिए उतरीं। दीया चिताले और मनुष शाह का सामना हांगकांग की वोंग चुन टिंग और डू होई केम से हुआ।वहीं, हरमीत देसाई और यशस्विनी घोरपड़े की जोड़ी चीन की लिन शिडोंग और कुआई मान के खिलाफ उतरी। दोनों भारतीय जोड़ियों के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए जीत जरूरी थी।

शूटिंग: कमलजीत-सुरुचि ने क्वालिफिकेशन में बनाई बढ़त

कमलजीत और सुरुचि ने मिक्स्ड टीम 10 मीटर एयर पिस्टल क्वालिफिकेशन में अच्छी शुरुआत की। भारतीय जोड़ी ने शुरुआती 20 शॉट में 196 अंक हासिल किए और उस समय टॉप पर रही। फाइनल में पहुंचने के लिए टॉप-4 में रहना जरूरी है।

बैडमिंटन: ध्रुव-तनीषा की जीत से शुरुआत

नागोया एशियन गेम्स में बैडमिंटन की इंडिविजुअल स्पर्धाएं शुरू हो गई हैं। ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो ने मिक्स्ड डबल्स के पहले गेम में मालदीव की अमीनाथ अब्दुल रज्जाक और निबाल अहमद को 21-8 से हराया।

Asian Games 2026: स्क्वॉश में अभय सिंह का क्वार्टर फाइनल

सुबह 9:15 बजे अभय सिंह पुरुष सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में जापान के रयूनोसुके त्सुकुए के खिलाफ खेलेंगे। इसके बाद सुबह 10 बजे अनाहत सिंह महिला सिंगल्स क्वार्टर फाइनल में तन्वी खन्ना के सामने होंगी।सुबह 10:45 बजे वीर चोटरानी पुरुष सिंगल्स क्वार्टर फाइनल में मुहम्मद इरफान से मुकाबला करेंगे। वहीं, सुबह 7 बजे जोशना चिनप्पा और वेलावन सेंथिलकुमार की जोड़ी मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनल खेलेगी।

Asian Games 2026: बॉक्सिंग में सचिन और प्रीति के मुकाबले

बॉक्सिंग में सुबह 10:15 बजे सचिन सिवाच राउंड ऑफ-16 में यूएई के अबू जाजेह मोहम्मद के खिलाफ उतरेंगे। दोपहर 2:15 बजे प्रीति पवार का मुकाबला उत्तर कोरिया की मी चोल पांग से होगा।इसके अलावा टेबल टेनिस में सुबह 9 बजे यशस्विनी घोरपड़े, 9:45 बजे श्रीजा अकुला और 10:30 बजे मानव ठक्कर अपने-अपने सिंगल्स राउंड-2 मुकाबले खेलेंगे।

एथलेटिक्स में 4 मेडल इवेंट

दोपहर 3:35 बजे मनप्रीत कौर और कृष्णा जयशंकर मेनन महिला शॉट पुट फाइनल में हिस्सा लेंगी। इसके बाद 4:33 बजे सिंधुश्री गणेशा और बारानिका एलंगोवाल महिला पोल वॉल्ट फाइनल में उतरेंगी।शाम 5:02 बजे गुलवीर सिंह पुरुष 10,000 मीटर फाइनल में दौड़ेंगे। वहीं, शाम 5:10 बजे दमनीत सिंह और प्रवीण कुमार पुरुष हैमर थ्रो फाइनल में हिस्सा लेंगे।

Asian Games 2026: 100 मीटर में अनीमेश और गुरिंदरवीर

शाम 4:11 बजे गुरिंदरवीर सिंह और 4:19 बजे अनीमेश कुजूर पुरुष 100 मीटर सेमीफाइनल में उतरेंगे। अगर दोनों फाइनल के लिए क्वालिफाई करते हैं, तो शाम 6:50 बजे फाइनल में दौड़ सकते हैं।इसके अलावा शाम 5:53 बजे किरण महिला 400 मीटर हीट्स में, 6:01 बजे प्राची महिला 400 मीटर हीट्स में और 6:21 बजे विशाल टीके पुरुष 400 मीटर हीट्स में हिस्सा लेंगे।

ई-स्पोर्ट्स में साउथ कोरिया से मुकाबला

सुबह 7:55 बजे भारत की टीम पोकेमॉन यूनाइट में साउथ कोरिया के खिलाफ मुकाबला खेलेगी। इसके अलावा दिनभर बैडमिंटन, टेबल टेनिस, शूटिंग, फेंसिंग, बॉक्सिंग और अन्य खेलों में भी भारतीय खिलाड़ी अपने मुकाबले खेलेंगे।

Asian Games 2026: 25 सितंबर को भारत का शेड्यूल

एशियन गेम्स 2026 में 25 सितंबर को भारतीय खिलाड़ियों के कई मुकाबले और मेडल इवेंट होने हैं। शूटिंग, स्क्वॉश, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, एथलेटिक्स और ई-स्पोर्ट्स में भारतीय खिलाड़ी मैदान पर उतरेंगे।

ये भी पढ़ें…UN में पत्रकार के सवालों से बचते नजर आए शहबाज शरीफ, जवाब दिए बिना मुख्यालय से निकले पाकिस्तानी PM