Home » मौसम » कल का मौसम: दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 22 राज्यों में बारिश, MP-छत्तीसगढ़-ओडिशा में अलर्ट

कल का मौसम: दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 22 राज्यों में बारिश, MP-छत्तीसगढ़-ओडिशा में अलर्ट

Tomorrow's Weather:

Tomorrow’s Weather: भारत के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार 25 सितंबर को देश के 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। ओडिशा में रेड अलर्ट है, जबकि उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

Tomorrow’s Weather: दिल्ली-NCR में फिर बदलेगा मौसम-

दिल्ली-NCR में 26 सितंबर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। 27 और 28 सितंबर को बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। 25 सितंबर को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा और कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।

Tomorrow’s Weather: यूपी के कई जिलों में बारिश का अलर्ट-

उत्तर प्रदेश में भी मौसम बदलने वाला है। पूर्वी यूपी में 26 सितंबर तक आंधी-तूफान और बिजली चमकने के साथ व्यापक बारिश की संभावना है। 25 और 26 सितंबर को कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं, पश्चिमी यूपी में 25 से 27 सितंबर तक कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है।

बिहार में भी भारी बारिश की संभावना-

बिहार में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई जिलों में 25 सितंबर को भारी बारिश हो सकती है। 26 सितंबर तक गरज और बिजली चमकने के साथ व्यापक बारिश की संभावना है। कुछ जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है।

ओडिशा में रेड अलर्ट-

ओडिशा में भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है। नबरंगपुर जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है, जहां 20 सेंटीमीटर से अधिक बारिश होने का अनुमान है। बरगढ़, नुआपाड़ा, बलांगीर, कालाहांडी, कोरापुट और मलकानगिरि में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, बालासोर, संबलपुर, झारसुगुड़ा, क्योंझर, मयूरभंज, सुबर्णपुर, बौध, कंधमाल और रायगढ़ में येलो अलर्ट है।

MP और छत्तीसगढ़ में बहुत भारी बारिश-

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी भारी बारिश का पूर्वानुमान है। पूर्वी मध्य प्रदेश में 25 और 26 सितंबर को बहुत भारी बारिश की संभावना है, जबकि पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी 25 सितंबर को भारी बारिश हो सकती है। छत्तीसगढ़ में बहुत भारी बारिश और कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान है। इस दौरान 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

इन राज्यों में भी बारिश का अलर्ट-

भारी बारिश: ओडिशा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना।

मध्यम बारिश: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और केरल।

हल्की बारिश: दिल्ली-NCR और कर्नाटक।

यह भी पढ़े- स्मृति मंधाना क्यों ट्रेंड कर रहीं? कप्तानी की चर्चा के पीछे क्या है पूरा मामला?