Home » मौसम » Uttarkashi Red Alert: उत्तरकाशी में रेड अलर्ट, गंगोत्री-यमुनोत्री यात्रा रोकी गई

Uttarkashi Red Alert: उत्तरकाशी में रेड अलर्ट, गंगोत्री-यमुनोत्री यात्रा रोकी गई

Uttarkashi Red Alert:

Uttarkashi Red Alert: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में मौसम विभाग के रेड अलर्ट के मद्देनजर गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम की यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने संबंधित अधिकारियों को यात्रा रोकने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही जनपद आपातकालीन परिचालन केंद्र और स्मार्ट कंट्रोल रूम को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

Uttarkashi Red Alert: गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की लगातार निगरानी-

जिले की सभी तहसीलों से बारिश और भूस्खलन से जुड़ी सूचनाएं लगातार प्राप्त की जा रही हैं। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। इसके अलावा लाइव सीसीटीवी के माध्यम से गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम की भी निगरानी की जा रही है।

Uttarkashi Red Alert: मशीनरी और मैनपावर तैयार रखने के निर्देश-

सभी एनएच, बीआरओ, लोनिवि और पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को अपनी-अपनी मशीनरी और मैनपावर तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति में तत्काल रास्ता खुलवाने को कहा गया है।

सभी तहसीलों को अलर्ट मोड पर रखा गया-

उत्तरकाशी की सभी तहसीलें अलर्ट मोड पर रहेंगी। किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल उपलब्ध कराने और संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़े- 8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है 17 लाख रुपये तक का एरियर, जानिए लेवल-वाइज गणित