Breaking News
Home » राजनीति » नाथवानी को राज्यसभा प्रत्याशी बनाने पर राजभर का तंज, बोले- ‘अखिलेश जी, सही जा रहे हैं आप’

नाथवानी को राज्यसभा प्रत्याशी बनाने पर राजभर का तंज, बोले- ‘अखिलेश जी, सही जा रहे हैं आप’

Rajbhar on Nathwani:

Rajbhar on Nathwani: लखनऊ में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार राम गोपाल यादव और धनराज परिमल नाथवानी ने बुधवार को राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। इस दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और शिवपाल यादव भी मौजूद रहे। नामांकन से पहले पार्टी ने दोनों उम्मीदवारों के नामों का आधिकारिक ऐलान किया था।

Rajbhar on Nathwani: नाथवानी ने अखिलेश यादव का जताया आभार

राज्यसभा के लिए सपा उम्मीदवार बनाए जाने के बाद धनराज नाथवानी ने अखिलेश यादव का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाए जाने पर वह सपा अध्यक्ष के आभारी हैं। उन्होंने अखिलेश यादव की मौजूदगी में लखनऊ में अपना नामांकन दाखिल किया।

Rajbhar on Nathwani: राजभर ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना

राम गोपाल यादव और धनराज नाथवानी को सपा उम्मीदवार बनाए जाने पर उत्तर प्रदेश के मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सपा के PDA को लेकर तंज कसा। राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव ने परिवार और धनपति के नाम का ऐलान कर दिया है। उन्होंने तंज करते हुए कहा कि अब केवल एक अपराधी को प्रत्याशी बनाने की घोषणा बाकी है, जिससे उनका PDA पूरा हो जाएगा।

‘PDA में परिवार, दौलतमंद और अपराधी’

ओम प्रकाश राजभर ने अपने पोस्ट में PDA की अपनी व्याख्या करते हुए ‘P’ को परिवार, ‘D’ को दौलतमंद और ‘A’ को अपराधी बताया। उन्होंने कहा कि राम गोपाल यादव के जरिए ‘P’ और धनराज नाथवानी के जरिए ‘D’ पूरा हो गया है। राजभर ने इससे पहले भी अखिलेश यादव से सवाल किया था कि राज्यसभा के लिए प्रस्तावित तीनों उम्मीदवार उनके PDA से जुड़े होंगे या नहीं।

‘तीन के चक्कर में दूसरा मत गंवा दीजिएगा’

राजभर ने अपने पिछले पोस्ट में अखिलेश यादव को सलाह देते हुए कहा था कि तीन उम्मीदवार उतारने के चक्कर में दूसरा मत नहीं गंवा देना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि पिछड़े वर्ग, दलित और मुस्लिम समुदाय के लोग भी सपा के PDA को लेकर सवाल कर रहे हैं।

सपा की राज्यसभा उम्मीदवारी पर बढ़ी सियासी बयानबाजी

सपा की ओर से राम गोपाल यादव और धनराज नाथवानी के नाम घोषित किए जाने के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। राजभर लगातार अखिलेश यादव और सपा की रणनीति पर सवाल उठा रहे हैं। इससे पहले भी उन्होंने सपा में शिवपाल यादव और धर्मेंद्र यादव की भूमिका को लेकर अखिलेश यादव पर तंज कसा था।

यह भी पढ़े- नशा मुक्त पंजाब का वादा, 2029 की डेडलाइन: जालंधर में अमित शाह ने AAP पर साधा निशाना