क्या रूस से तेल खरीदना अब भारत को पड़ेगा भारी? जानें 100% टैरिफ से अर्थव्यवस्था पर कितना होगा असर
रूस से कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगा सकता है। भारत अपनी तेल जरूरत का बड़ा हिस्सा रूस से पूरा करता है। खाड़ी देशों से आपूर्ति प्रभावित होने के बीच नए टैरिफ से भारत की ऊर्जा सुरक्षा और अर्थव्यवस्था पर असर पड़ सकता है।