Breaking News
Home » राष्ट्रीय » Rabi Crop MSP Hike: मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले, रबी फसलों की MSP बढ़ी

Rabi Crop MSP Hike: मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले, रबी फसलों की MSP बढ़ी

Rabi Crop MSP Hike:

Rabi Crop MSP Hike: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट और आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (CCEA) की बैठक में कई अहम फैसलों को मंजूरी दी गई। सरकार ने 2027-28 के लिए रबी फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) बढ़ाने के साथ पीएम धारा और दिल्ली के लिए इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) को भी मंजूरी दी।

Rabi Crop MSP Hike: गेहूं समेत 6 रबी फसलों की MSP बढ़ी

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि कैबिनेट ने 2027-28 के लिए गेहूं समेत छह रबी फसलों की MSP बढ़ाने का फैसला लिया है। गेहूं की MSP में 25 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। अब यह 2,610 रुपये प्रति क्विंटल होगी।

Rabi Crop MSP Hike: किसानों को लागत से 50% से ज्यादा का मार्जिन

सरकार के मुताबिक गेहूं, जौ, चना, मसूर, रेपसीड और सरसों जैसी रबी फसलों की MSP उत्पादन लागत से कम से कम 50 प्रतिशत अधिक रखी गई है। अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह फैसला किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

रबी सीजन में 90,962 करोड़ रुपये पहुंचने का अनुमान

सरकार के अनुसार इस रबी सीजन में करीब 324 लाख मीट्रिक टन फसलों की खरीद का अनुमान है। इससे किसानों तक लगभग 90,962 करोड़ रुपये पहुंचने की बात कही गई है।

पीएम धारा को भी कैबिनेट की मंजूरी

कैबिनेट ने पीएम धारा कार्यक्रम को भी मंजूरी दी है। यह रिन्यूएबल एनर्जी को ग्रिड तक पहुंचाने के लिए जरूरी ग्रिड और स्मार्ट ग्रिड इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ा कार्यक्रम है।

दिल्ली में ITMS को मंजूरी

मोदी कैबिनेट ने दिल्ली के लिए इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) को भी मंजूरी दी। इसका उद्देश्य दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था और यातायात प्रबंधन से जुड़े सिस्टम को बेहतर बनाना है।

यह भी पढ़े- राहुल गांधी विचार करें, SIR पर DMK साथ क्यों नहीं, कैसे मजबूत होगा INDIA ब्लॉक ?