Akhilesh Yadav: दिल्ली में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग के कामकाज को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के खिलाफ शिकायत और आपत्तियां कोई नई बात नहीं हैं। अखिलेश ने आरोप लगाया कि आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर पहले भी कई बार सवाल उठते रहे हैं।
Akhilesh Yadav: ‘BJP के सदस्य ही वोट डाल सकते हैं’-
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग का रवैया ऐसा है, जैसे केवल भारतीय जनता पार्टी के सदस्य ही भारतीय नागरिक हैं और वही वोट डाल सकते हैं। उन्होंने कहा कि कई बार ऐसा देखने को मिला है कि आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हुए हैं।
Akhilesh Yadav: BJP पर चुनाव में ताकत और पैसे के इस्तेमाल का आरोप-
सपा प्रमुख ने BJP पर निशाना साधते हुए कहा कि लोग पहले से कहते रहे हैं कि पार्टी केवल चुनाव के जरिए नहीं जीतती, बल्कि उसके पास काफी पैसा भी है। उन्होंने चुनाव में सरकारी मशीनरी और ताकत के इस्तेमाल का भी आरोप लगाया।
बंगाल के बाद यूपी का भी किया जिक्र-
अखिलेश यादव ने पश्चिम बंगाल का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि वहां फोर्स के जरिए बूथ लूटे गए। उन्होंने कहा कि ऐसा केवल बंगाल में नहीं हुआ, बल्कि इससे पहले उत्तर प्रदेश में भी ऐसी घटनाएं हुई थीं।









