Breaking News
Home » राजनीति » पंजाब कांग्रेस में ‘ऑल इज वेल’! सचिन पायलट और परगट सिंह ने गोल्डन टेंपल में टेका मत्था

पंजाब कांग्रेस में ‘ऑल इज वेल’! सचिन पायलट और परगट सिंह ने गोल्डन टेंपल में टेका मत्था

Punjab Congress:

Punjab Congress: पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष परगट सिंह और पंजाब कांग्रेस प्रभारी व महासचिव सचिन पायलट ने गुरुवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में मत्था टेका और गुरु साहिब का आशीर्वाद लिया। इस दौरान पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने पंजाब कांग्रेस में हुए हालिया बदलाव के बाद एकजुटता का संदेश दिया।

Punjab Congress: गुरु साहिब का आशीर्वाद लेने पहुंचे परगट सिंह और सचिन पायलट-

सचिन पायलट और परगट सिंह सुबह अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट के बाहर ढोल बजाकर दोनों नेताओं का स्वागत किया गया। इसके बाद दोनों नेता श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे और मत्था टेका। दर्शन के बाद परगट सिंह ने कहा कि वह गुरु साहिब का शुक्रिया अदा करने और उनका आशीर्वाद लेने आए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि आज यहां राजनीतिक चर्चा नहीं होगी और राजनीति पर एक-दो दिन बाद बात की जाएगी।

Punjab Congress: ‘आज सिर्फ गुरु साहिब का शुक्रिया अदा करने आए हैं’-

परगट सिंह ने कहा कि वे आज केवल गुरु साहिब का धन्यवाद करने और आशीर्वाद लेने आए हैं। उन्होंने कहा कि जिन दरवाजों पर वे खड़े हैं, उन्होंने कभी हमलावरों और नफरत की राजनीति को बर्दाश्त नहीं किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राजनीति जरूर करेगी, लेकिन इसके लिए यह जगह उचित नहीं है। परगट सिंह ने बताया कि वह अमृतसर में दुर्गियाना मंदिर, सेंट पॉल चर्च और राम तीर्थ मंदिर भी जाएंगे।

जालंधर कैंट से तीन बार विधायक रहे हैं परगट सिंह-

परगट सिंह भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान रह चुके हैं। वह जालंधर कैंट से तीन बार विधायक भी रहे हैं। पिछले सप्ताह उन्होंने लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की जगह पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभाला है।

गोल्डन टेंपल में कई कांग्रेस नेता रहे मौजूद-

श्री हरमंदिर साहिब में परगट सिंह और सचिन पायलट के साथ कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इनमें विधायक सुखबिंदर सिंह सरकारिया, पूर्व उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी, पूर्व मंत्री राज कुमार वेरका, विजय इंदर सिंगला और सुखविंदर सिंह डैनी शामिल रहे। राज कुमार वेरका ने कहा कि वे सचिन पायलट के नेतृत्व में यहां आए हैं और सभी मिलकर पंजाब की भलाई के लिए काम करेंगे।

विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ा बदलाव-

पंजाब कांग्रेस में यह बदलाव राज्य के नेतृत्व को लेकर कई सप्ताह तक चली अंदरूनी कलह के बाद हुआ है। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस अब संगठन को मजबूत करने और नए सिरे से चुनावी अभियान की तैयारी में जुट गई है।

यह भी पढ़े- 2027 में किसकी बनेगी सरकार? योगी की तारीफ से लेकर अखिलेश की वापसी तक, पश्चिमी यूपी के लोगों ने खुलकर रखी राय