Riyadh flights cancelled: पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव के बीच एयर इंडिया, इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने रियाद के लिए अपनी उड़ानें रद्द कर दी हैं। तीनों एयरलाइंस ने 10 अक्टूबर तक रियाद आने-जाने वाली उड़ानों को रद्द करने का फैसला किया है। प्रभावित यात्रियों को री-शेड्यूलिंग या पूरा रिफंड देने की सुविधा दी जाएगी।
Riyadh flights cancelled: 10 अक्टूबर तक उड़ानें रद्द-
एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने बताया कि क्षेत्र में बदलते हालात को देखते हुए 10 अक्टूबर तक रियाद आने-जाने वाली उड़ानें रद्द की गई हैं। यात्रियों को मुफ्त री-शेड्यूलिंग या टिकट रद्द करने पर पूरा रिफंड दिया जाएगा।
Riyadh flights cancelled: इंडिगो की उड़ान दम्मम में उतारी गई-
इंडिगो की एक फ्लाइट हैदराबाद से रियाद के लिए रवाना हुई थी, लेकिन सुरक्षा स्थिति को देखते हुए इसे सऊदी अरब के दम्मम एयरपोर्ट पर उतारा गया। इसके बाद एयरलाइन ने दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद से रियाद जाने वाली उड़ानों को भी रद्द करने की जानकारी दी।
रियाद एयरपोर्ट ने यात्रियों को किया अलर्ट-
रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने यात्रियों से अपील की कि वे एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी एयरलाइन से संपर्क कर उड़ान की स्थिति की पुष्टि करें। यह अपील रियाद में कई धमाकों की आवाजें सुनाई देने के बाद की गई।
हूतियों ने सऊदी पर हमले का दावा किया-
ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला करने की जिम्मेदारी ली। हालांकि, उन्होंने अपने दावे के समर्थन में कोई सबूत नहीं दिया। इससे पहले हूतियों ने सऊदी एयरस्पेस में उड़ानें संचालित करने वाली एयरलाइंस को चेतावनी भी दी थी।
सऊदी गठबंधन ने मिसाइलें मार गिराईं-
हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ रहे सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन के प्रवक्ता मेजर जनरल तुर्की अल-माल्की ने बताया कि दो बैलिस्टिक मिसाइलों को हवा में ही रोककर नष्ट किया गया। एक अन्य मिसाइल को यमन सीमा के पास खमीस मुशेत की ओर जाते समय नष्ट किया गया।
यह भी पढ़े- चुनाव हारे तो EVM पर सवाल, अब EC पर आरोप, क्या विपक्ष की हर बार आरोप लगाने की आदत बन चुकी है?









