Home » स्पोर्ट्स » वनडे-टेस्ट डेब्यू से पहले अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बना डाला अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड

वनडे-टेस्ट डेब्यू से पहले अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बना डाला अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड

Abhishek Sharma Record:

Abhishek Sharma Record: भारत के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पांचवें टी20 मुकाबले में मैदान पर उतरते ही एक अनोखा विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह बिना वनडे और टेस्ट डेब्यू किए सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने वेस्टइंडीज के पूर्व स्पिनर सैमुअल बद्री का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

Abhishek Sharma Record: सैमुअल बद्री को छोड़ा पीछे-

अभिषेक शर्मा ने अब तक 53 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल लिए हैं, जबकि सैमुअल बद्री ने अपने करियर में बिना किसी अन्य इंटरनेशनल फॉर्मेट में खेले 52 टी20I मुकाबले खेले थे। इस तरह अभिषेक इस खास सूची में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं।

Abhishek Sharma Record: टी20I करियर में शानदार प्रदर्शन-

अभिषेक शर्मा ने 6 जुलाई 2024 को जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था। अब तक खेले 53 मैचों की 52 पारियों में उन्होंने 32.36 की औसत और 190.35 की स्ट्राइक रेट से 1,618 रन बनाए हैं। उनके नाम 2 शतक और 11 अर्धशतक दर्ज हैं, जबकि उनका सर्वोच्च स्कोर 135 रन है। इसके अलावा उन्होंने 19 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 7 विकेट भी हासिल किए हैं।

अब भी नहीं किया वनडे और टेस्ट डेब्यू-

टी20 क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन के बावजूद अभिषेक शर्मा को अब तक भारत की वनडे और टेस्ट टीम में डेब्यू का मौका नहीं मिला है। इसके बावजूद उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में यह अनोखा विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया

बिना वनडे-टेस्ट खेले सबसे ज्यादा T20I मैच खेलने वाले खिलाड़ी-

अभिषेक शर्मा (भारत) – 53 मैच

सैमुअल बद्री (वेस्टइंडीज) – 52 मैच

ताशिंगा मुसेकिवा (जिम्बाब्वे) – 41 मैच

नुवान तुषारा (श्रीलंका) – 30 मैच

हर्षल पटेल (भारत) – 25 मैच

यह भी पढ़े- बांग्लादेश में मार्शल आर्ट्स की आड़ में आतंकी नेटवर्क का खुलासा, इंस्ट्रक्टर समेत कई गिरफ्तार