Home » डिफेंस » भारत ने किया अग्नि-4 मिसाइल का सफल परीक्षण, 3000 किमी से ज्यादा दूरी तक कर सकती है सटीक प्रहार

भारत ने किया अग्नि-4 मिसाइल का सफल परीक्षण, 3000 किमी से ज्यादा दूरी तक कर सकती है सटीक प्रहार

 Agni-4 Missile Test:

Agni-4 Missile Test: भारत ने अपनी सामरिक ताकत को और मजबूत करते हुए मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण किया है। यह परीक्षण ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज से स्ट्रैटेजिक फोर्सेज कमांड की निगरानी में किया गया। रक्षा सूत्रों के अनुसार, मिसाइल ने सभी तकनीकी और ऑपरेशनल मानकों पर सफल प्रदर्शन किया।

Agni-4 Missile Test: आधुनिक तकनीक से लैस है अग्नि-4-

अग्नि-4 में पांचवीं पीढ़ी का ऑनबोर्ड कंप्यूटर और अत्याधुनिक एवियोनिक्स सिस्टम लगाया गया है। इसकी खासियत यह है कि उड़ान के दौरान किसी भी बाधा की पहचान कर यह स्वयं अपना मार्ग सुधार सकती है, जिससे इसकी विश्वसनीयता और बढ़ जाती है।

Agni-4 Missile Test: सटीक निशाने के लिए उन्नत नेविगेशन सिस्टम-

इस मिसाइल में RINS (Ring Laser Gyro Inertial Navigation System) और MINGS (Micro Navigation System) जैसे आधुनिक नेविगेशन सिस्टम का उपयोग किया गया है। इनकी मदद से अग्नि-4 अपने लक्ष्य पर बेहद सटीक प्रहार करने में सक्षम है।

4000 डिग्री सेल्सियस तापमान भी नहीं बना चुनौती-

अग्नि-4 की सबसे बड़ी विशेषताओं में इसकी री-एंट्री हीट शील्ड शामिल है। परीक्षण के दौरान इसने करीब 4000 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान को सफलतापूर्वक सहन किया। इतनी भीषण गर्मी के बावजूद मिसाइल के अंदर मौजूद संवेदनशील उपकरण पूरी तरह सुरक्षित रहे और आंतरिक तापमान 50 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना रहा।

3000 किलोमीटर से अधिक दूरी तक मार करने में सक्षम-

भारत के शस्त्रागार में पहले से अग्नि-1, अग्नि-2, अग्नि-3 और पृथ्वी जैसी मिसाइलें मौजूद हैं। अब अग्नि-4 के सफल परीक्षण से देश की 3000 किलोमीटर से अधिक दूरी तक सटीक हमला करने की क्षमता और मजबूत हो गई है। रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि इससे भारत की सामरिक शक्ति और प्रतिरोधक क्षमता को बड़ी मजबूती मिलेगी

यह भी पढ़े- बांकीपुर हार के बाद RJD का बड़ा फैसला, बिहार में पूरा संगठन भंग; जल्द बनेगी नई टीम