AIADMK PARTY NEWS: तमिलनाडु की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। AIADMK के पूर्व विधायक वी.एन.पी. वेंकटरमण (VNP Venkataraman) ने पार्टी छोड़कर एम. के. स्टालिन (M. K. Stalin) की मौजूदगी में DMK की सदस्यता ग्रहण कर ली। वेंकटरमन पहले अलंदूर विधानसभा सीट से AIADMK विधायक रह चुके हैं। चेन्नई स्थित DMK मुख्यालय में उन्होंने औपचारिक रूप से पार्टी जॉइन की।
AIADMK में बढ़ रही अंदरूनी खींचतान
पिछले कुछ समय से AIADMK के भीतर मतभेद और गुटबाजी की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। हालांकि पार्टी नेतृत्व खुलकर इसे स्वीकार नहीं कर रहा, लेकिन राजनीतिक गलियारों में पार्टी के अंदर असंतोष की चर्चा तेज है। AIADMK के वरिष्ठ नेता एस. पी. वेलुमणि (S. P. Velumani) ने मीडिया पर पार्टी की छवि खराब करने का आरोप लगाया और कहा कि पार्टी पहले भी मुश्किल दौर से उबर चुकी है।
AIADMK PARTY NEWS: तीन विधायक पहले ही छोड़ चुके हैं पार्टी
दो दिन पहले ही AIADMK के तीन विधायकों ने इस्तीफा देकर सियासी हलचल बढ़ा दी थी। मदुरंथकम से विधायक एम कुमारवेल, धारापुरम से सत्यभामा और पेरुंदुरई सीट से जयकुमार ने विधानसभा अध्यक्ष को इस्तीफा सौंपने के बाद CM विजय की पार्टी TVK जॉइन कर ली थी। इन विधायकों ने पहले फ्लोर टेस्ट के दौरान पार्टी लाइन से अलग जाकर सरकार के समर्थन में मतदान किया था, जिसके बाद से ही उनके खिलाफ कार्रवाई की अटकलें लगाई जा रही थीं।
EPS ने बताया था ‘विश्वासघात’
AIADMK महासचिव एडप्पाडी के. पलानीस्वामी (Edappadi K. Palaniswami) ने विधायकों के इस्तीफे को “विश्वासघात” करार दिया था। उन्होंने कहा था कि पार्टी जनता की सेवा के लिए कई बार “पीठ में छुरा घोंपने” जैसी परिस्थितियों का सामना कर चुकी है। गौरतलब है कि हालिया विधानसभा चुनाव में AIADMK तीसरे स्थान पर रही थी और पार्टी को केवल 47 सीटों पर जीत मिली थी।
ये भी पढ़े… कर्नाटक में सत्ता का खेल बदला! सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा








