Breaking News
Home » Breaking News » कर्नाटक में सत्ता का खेल बदला! सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा

कर्नाटक में सत्ता का खेल बदला! सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा

Karnataka CM News: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गुरुवार को इस्तीफा दे दिया। बेंगलुरु में प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा- मैंने कहा था कि जब भी हाईकमान मुझे कहेंगे, मैं इस्तीफा दे दूंगा। इसलिए कल हाईकमान ने मुझे इस्तीफा देने की बात कही। राज्य के अब जो अगले मुख्यमंत्री हैं उन्हें मौका देना चाहिए। सिद्धारमैया आज दोपहर 3 बजे लोकभवन पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार भी मौजूद थे। सिद्धारमैया ने राज्यपाल के सेक्रेटरी को इस्तीफा सौंपा है।

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा 

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया (Siddaramaiah) ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल के विशेष सचिव को अपना इस्तीफा सौंपा। राज्यपाल थावरचंद गहलोत (Thawar Chand Gehlot) फिलहाल बेंगलुरु से बाहर हैं, इसलिए उनके लौटने के बाद ही इस्तीफा औपचारिक रूप से स्वीकार किया जाएगा।

Karnataka CM News: ब्रेकफास्ट मीटिंग में किया ऐलान

इस्तीफे से पहले सिद्धारमैया ने अपने आवास पर कैबिनेट मंत्रियों के साथ ब्रेकफास्ट मीटिंग की। इस दौरान उन्होंने सरकार के तीन साल के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड पेश किया और सहयोगियों को धन्यवाद दिया। इसी बैठक में उन्होंने मुख्यमंत्री पद छोड़ने की घोषणा की।

डीके शिवकुमार के नाम की चर्चा तेज

उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार (D. K. Shivakumar) के नए मुख्यमंत्री बनने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस्तीफे के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीके शिवकुमार और मंत्री जी. परमेश्वर (G. Parameshwara) भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान शिवकुमार द्वारा सिद्धारमैया के पैर छूने और दोनों नेताओं के गले मिलने की तस्वीरें भी चर्चा का विषय बनी हुई हैं। कर्नाटक सरकार में मंत्री एचके पाटिल ने बताया कि मीटिंग में डीके शिवकुमार के नाम पर मुहर लगी। वह अगले सीएम होंगे।

Karnataka CM News: मीडिया से बातचीत कहा कि –

इस्तीफे के बाद मीडिया से बातचीत में सिद्धारमैया ने कहा, “मैंने अपना इस्तीफा राज्यपाल कार्यालय में जमा कर दिया है। राज्यपाल फिलहाल यहां नहीं हैं, वे आज रात लौटेंगे।” उन्होंने संकेत दिया कि सरकार के नेतृत्व परिवर्तन की प्रक्रिया पार्टी हाईकमान के निर्देशों के अनुसार आगे बढ़ेगी।

ये भी पढ़े… मशहूर शायर बशीर बद्र का 91 साल की उम्र में हुआ निधन