AC Tips : देश दुनिया के अलग- अलग कोनों में गर्मी का सिलसिला जारी है। ऐसे में लोग अपने घरों से बाहर निकलने में कतराते हैं, इसीलिए लोग अपने कमरों में एसी में बैठे रहते हैं।कभी कभी घर पर लगा ऐसी कूलिंग नहीं कर पाता जिसके कारण बिजली का बिल भी बढ़ा रहता है और ठंडक का एहसास भी नहीं होता। अगर आप भी कूलिंग ज्यादा और बिल कम करना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए है।

असली समस्या आपके घर के बाहर धूप में तप रहे एसी के आउटडोर यूनिट (कंप्रेशर) में छिपी होती है। चिलचिलाती गर्मी में आपका आउटडोर यूनिट बाहर की गर्म हवा से जूझ रहा होता है। ऐसे में सिर्फ एक बाल्टी पानी आपके एसी की कूलिंग को एकदम से बढ़ा सकता है और आपके बिजली के बिल को भी कम कर सकता है।
AC Tips: आउटडोर यूनिट ऐसे करता है काम
आपके घर के अंदर लगा एसी कमरे की गर्मी को सोखकर उसे बाहर लगे आउटडोर यूनिट (कंप्रेशर) के जरिए बाहर फेंकता है। यानी कि जब बाहर का तापमान पहले से ही 44 डिग्री या उससे ज्यादा हो, तो आउटडोर यूनिट के लिए अंदर की गर्मी को बाहर फेंकना बहुत मुश्किल हो जाता है। सरल भाषा में इसे समझे तो , कंडेंसर कॉइल्स बाहर की हवा के बीच का तापमान का अंतर बहुत कम हो जाता है। इस वजह से एसी को बहुत ज्यादा मशक्कत करनी पड़ती है। एसी खराब नहीं होता, वह बस मौसम की मार झेल रहा होता है।
एक बाल्टी पानी करेगा कमाल
- जब आप आउटडोर यूनिट की कंडेंसर कॉइल्स (जाली) पर पानी डालते हैं, तो वहां इवापोरेशन यानी वाष्पीकरण की प्रक्रिया शुरू हो जाती है।
- पानी जैसे ही गर्म कॉइल्स से छूता है, वह भाप बनकर उड़ने लगता है ।
- पानी के उड़ने से कॉइल्स का तापमान बहुत तेजी से नीचे गिरता है ।
- जैसे ही कॉइल्स ठंडी होती हैं, कंप्रेसर के अंदर मौजूद गैस (रेफ्रिजरेंट) अपनी गर्मी को आसानी से बाहर छोड़ पाती है।
- इससे कंप्रेसर पर लोड कम हो जाता है, वह आसानी से काम करने लगता है और आपके कमरे में ठंडी हवा आने लगती है।
- यह प्रक्रिया करते वक्त आपको बस कुछ बातों का ध्यान रखना है जैसे कि पावर ऑफ कर दें।
- हल्के हाथ से पानी डालें और प्रेशर वाशर का इस्तेमाल करें।
Read More : Noida में अवैध निर्माण पर बड़ा एक्शन, यमुना-हिंडन फ्लड एरिया में चलेगा बुलडोजर
Written By : Anushka








