Andrew McDonald: ऑस्ट्रेलिया टीम के तीनों फॉर्मेट के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडॉनल्ड इन दिनों ऑस्ट्रेलिया के पैक्ड शेड्यूल को लेकर काफी चिंता में हैं। उनका कहना है कि आईपीएल एक छोटा फॉर्मेट है, लेकिन कारगर फॉर्मेट है। आईपीएल की वजह से हमारा मैनेजमेंट यह देख पाता है कि कौन-कौन से खिलाड़ी हर स्थिति, हर मौसम और हर जगह अपने आप पर नियंत्रण रखकर अच्छा प्रदर्शन कर पाते हैं।
Andrew McDonald: ऑस्ट्रेलिया 12 महीनों में खेलेगी 20 टेस्ट मैच-
मुख्य कोच एंड्रयू मैकडॉनल्ड के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया अगले 12 महीनों के लिए बिल्कुल पैक्ड है। अगले 12 महीनों में ऑस्ट्रेलिया 20 टेस्ट मैच खेलेगी। गुरुवार से बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की घरेलू सीरीज से इस शेड्यूल का आगाज होगा। एंड्रयू मैकडॉनल्ड को यह चिंता सता रही है कि इतने बिजी शेड्यूल में टीम आईपीएल में अपनी छाप कैसे छोड़ेगी और कैसे इस बंधे हुए शेड्यूल में मैनेजमेंट आईपीएल को भी शामिल करेगा।
Andrew McDonald: आईपीएल बन सकता है इंजरी का कारण-
मुख्य कोच एंड्रयू मैकडॉनल्ड का कहना है कि प्रमुख गेंदबाज पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क, जो तीनों फॉर्मेट के अहम हिस्सा हैं, अगर इन्हें सही आराम और सही शांत वातावरण नहीं मिला तो यह पूरा शेड्यूल खराब हो सकता है। इतना ही नहीं, एंड्रयू मैकडॉनल्ड का मानना है कि आईपीएल को शेड्यूल में फिट किया जा सकता है। लेकिन अगर इसकी वजह से मुख्य गेंदबाजों को किसी भी प्रकार की दिक्कत हुई तो उसका खामियाजा पूरी टीम को भुगतना होगा। आगे एंड्रयू मैकडॉनल्ड कहते हैं, “आईपीएल हमारी योजना का हिस्सा है, लेकिन अगर बात राष्ट्र की है तो इसे देखते हुए कई कड़े फैसले लेने होंगे।”
एंड्रयू मैकडॉनल्ड- “आईपीएल और पैक्ड शेड्यूल के बीच संतुलन बनाना होगा”-
एंड्रयू मैकडॉनल्ड का कहना है कि आईपीएल हमारे शेड्यूल का हिस्सा बन सकता है, लेकिन खिलाड़ियों को इसे लेकर संतुलन बनाना होगा, क्योंकि तीनों फॉर्मेट के मुख्य खिलाड़ी जैसे ट्रैविस हेड, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और जोश हेजलवुड आईपीएल के साथ-साथ दुनिया भर की क्रिकेट लीग में खेलते हैं, जो अच्छा भी है। हर मैदान पर खेलने से आपको यह पता चलता है कि आप मैदान पर अपने आप को कितना संतुलित रख पाओगे, लेकिन अभी बात राष्ट्र की है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप राष्ट्र के लिए आईपीएल से भी अहम है। आगे एंड्रयू कहते हैं, “हमारे खिलाड़ियों को पैक्ड शेड्यूल और आईपीएल के बीच संतुलन बनाना होगा।”
यह भी पढ़े- पीएम मोदी-नितिन नवीन से मिले सीएम योगी, यूपी चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल








