Home » General category » ये 5 जानवर खाना पीना छोड़कर भी महीनों जिंदा रहते हैं, जानिए कैसे

ये 5 जानवर खाना पीना छोड़कर भी महीनों जिंदा रहते हैं, जानिए कैसे

Animals News: हम एक दिन भूखे रह जाएं तो हालत खराब हो जाती है। लेकिन प्रकृति में कुछ ऐसे जानवर हैं जो महीनों तक बिना खाए पिए आराम से जी लेते हैं। इनके शरीर में ही ऐसा सिस्टम बना है जो इन्हें लंबे समय तक ऊर्जा देता रहता है।

रेगिस्तानी कछुआ

रेगिस्तान की गर्मी और पानी की कमी में जीने के लिए ये माहिर हैं। 50 से 60 डिग्री तापमान में भी ये आराम से रह लेते हैं। अगर इन्हें कुछ महीनों तक खाना पानी न मिले तब भी दिक्कत नहीं होती। इनका मेटाबॉलिज्म बहुत धीमा होता है इसलिए ये कम ऊर्जा में भी काम चला लेते हैं।

Animals News: कोमोडो ड्रैगन

दुनिया का सबसे बड़ा छिपकली जैसा दिखने वाला ये जानवर एक बार शिकार कर ले तो महीनों तक दोबारा खाने की जरूरत नहीं पड़ती। शिकार के बाद ये आराम करते हैं और शरीर में जमा ऊर्जा का इस्तेमाल करते हैं। वैसे ये वैसे भी खतरनाक हैं। इनके मुंह की लार में जहर होता है जो कुछ ही मिनटों में शिकार को खत्म कर देता है।

भालू

सर्दियों में भालू हाइबरनेशन में चले जाते हैं। इस दौरान 4 से 5 महीने तक वो न खाते हैं न पीते हैं। इसकी वजह है उनके शरीर में पहले से जमा चर्बी। यही चर्बी सर्दियों में धीरे धीरे ऊर्जा में बदलती रहती है और उन्हें भूख का एहसास नहीं होने देती।

Animals News: ऊंट

रेगिस्तान का जहाज कहे जाने वाले ऊंट के कूबड़ में चर्बी जमा होती है। जब खाने पीने को कुछ नहीं मिलता तो यही चर्बी टूटकर पानी और ऊर्जा बनाती है। इसी वजह से ऊंट बिना कुछ खाए कई हफ्तों और बिना पानी के भी कई दिनों तक चल सकता है।

पेंगुइन

बर्फीले इलाकों में रहने वाले पेंगुइन भी कमाल करते हैं। ब्रीडिंग सीजन में नर पेंगुइन 4 से 5 महीने तक अंडे सेते हैं और इस दौरान बिल्कुल नहीं खाते। ठंडे माहौल में उनका शरीर कम कैलोरी जलाता है। साथ ही पहले से जमा चर्बी उन्हें ताकत देती रहती है।

इन जानवरों ने अपने शरीर को हालात के हिसाब से ढाल लिया है। कोई धीमा मेटाबॉलिज्म करता है, कोई चर्बी स्टोर करता है, तो कोई ठंड में ऊर्जा बचाता है। इंसान के लिए एक दिन की भूख मुश्किल है, लेकिन ये जीव महीनों तक बिना खाए भी सरवाइव कर जाते हैं। प्रकृति के यही फंडे सबसे ज्यादा कमाल के हैं।

report by – mansi sharma

ये भी पढ़े… ‘ट्रस्ट ही अंतिम है…’ राम मंदिर पर नृपेंद्र मिश्रा का बड़ा बयान, फैसले को लेकर साफ किया रुख