Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 की तैयारियां जोर-शोरों से चल रही हैं। कुछ दिनों से भारतीय खिलाड़ियों के एशियन गेम्स 2026 में ठहरने वाले कमरों व होटल को लेकर कई सारी वीडियो वायरल हो रही थीं। वीडियो में यह दावा किया जा रहा था कि भारतीय खिलाड़ियों को फाइव-स्टार होटल की सुविधा नहीं मिली है। लेकिन फाइव-स्टार होटल न मिलने पर भी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने कोई आपत्ति नहीं जताई है। सभी के मन में यह सवाल आ रहा है कि आखिर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने फाइव-स्टार होटल न मिलने पर संतुष्टि क्यों जताई है? ऐसा BCCI ने क्यों किया? आइए जानते हैं।
Asian Games 2026: BCCI ने क्यों जताई संतुष्टि-
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 5-स्टार होटल न मिलने पर संतुष्टि जताई है। इस पर BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने अपनी टिप्पणी साझा की है। राजीव शुक्ला कहते हैं, “बोर्ड खिलाड़ियों के आवास पर लगातार नजर रख रहा है। हमें पता है कि वहां भारतीय खिलाड़ियों व मैनेजमेंट को फाइव-स्टार स्टे नहीं मिलेगा। लेकिन भारतीय ओलंपिक संघ (इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन), एशियन गेम्स ऑर्गनाइजिंग कमेटी और जापान क्रिकेट एसोसिएशन ने भारतीय क्रिकेटरों के लिए अलग कमरों की व्यवस्था की है। साथ ही खिलाड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इस पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।”
Asian Games 2026: शुक्ला- AAC ने किया मैदान का निरीक्षण-
राजीव शुक्ला के मुताबिक, एशियाई क्रिकेट काउंसिल (AAC) की टीम जापान गई थी और उन्होंने क्रिकेट के मैदान, विकेट और ड्रेसिंग रूम समेत तमाम सुविधाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण से संतुष्ट होकर AAC ने स्पष्ट किया कि भारतीय टीम यहां ठहर सकती है।
20 सितंबर को जापान जाएगी टीम इंडिया-
भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम एशियन गेम्स के लिए 20 सितंबर को जापान रवाना होगी। इसके दो दिन बाद यानी 22 सितंबर को टीम इंडिया एक ऐतिहासिक मुकाबले में जापान के खिलाफ T20 मैच खेलेगी। इस तरह एशियन गेम्स में क्रिकेट को लेकर उठे होटल, ग्राउंड और दूसरी सुविधाओं के सवालों के बीच BCCI ने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है। खिलाड़ियों को 5-स्टार होटल भले ही नहीं मिलेगा, लेकिन बोर्ड का कहना है कि उनके रहने और खेलने के लिए पर्याप्त और अच्छी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
यह भी पढ़े- वुमेंस एशिया कप 2026 सेमीफाइनल शेड्यूल हुआ कन्फर्म, ये चार टीमें होंगी आमने-सामने








