Asia Cup 2026 Semi-Final: वुमेंस एशिया कप 2026 अपने अंतिम चरण में आ गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वुमेंस एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल का शेड्यूल कंफर्म हो चुका है। शेड्यूल के अनुसार कुल चार टीमों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है। जानकारी के अनुसार चार टीमों में भारत और उनकी प्रतिद्वंद्वी टीम पाकिस्तान भी शामिल है। ये चार टीमें हैं- भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश। जारी शेड्यूल के मुताबिक पहले और दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम और पाकिस्तानी महिला टीम आमने-सामने नहीं होगी। लेकिन दोनों देशों के दर्शक यह उम्मीद लगाए बैठे हैं कि भारतीय महिला टीम और पाकिस्तान महिला टीम के बीच वुमेंस एशिया कप 2026 का फाइनल खेला जाए। अगर ऐसा होता है तो यह देखना दिलचस्प रहेगा कि भारत और पाकिस्तान में से कौन वुमेंस एशिया कप 2026 के फाइनल में बाजी मारेगा।
Asia Cup 2026 Semi-Final: कब और कहां खेले जाएंगे दोनों सेमीफाइनल-
वुमेंस एशिया कप 2026 के दोनों सेमीफाइनल दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे। पहला सेमीफाइनल भारत और बांग्लादेश के बीच होगा। वहीं, दूसरा सेमीफाइनल श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच होगा। पहला मुकाबला 10 सितंबर 2026 को खेला जाएगा और दूसरा मुकाबला 11 सितंबर को खेला जाएगा। ये दोनों मुकाबले भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे से शुरू होंगे।
Asia Cup 2026 Semi-Final: पिच रिपोर्ट-
दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच की बात करें तो यह पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों, दोनों के लिए अनुकूल है। मैच की शुरुआत में गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है, जिससे बल्लेबाजों को बड़े शॉट लगाने में मदद मिलती है। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, पिच धीमी हो जाती है और स्पिनर्स को यहां अच्छा टर्न मिलता है। तेज गेंदबाजी की बात करें तो शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को हल्की-सी स्विंग मिलती है।
Women’s Asia Cup 2026 Semi-Final Schedule-
पहला सेमीफाइनल – भारत बनाम बांग्लादेश – 10 सितंबर को दुबई में रात 8 बजे से (IST)
दूसरा सेमीफाइनल – श्रीलंका बनाम पाकिस्तान – 11 सितंबर को दुबई में रात 8 बजे से (IST)
फाइनल – सेमीफाइनल 1 बनाम सेमीफाइनल 2 की विजेता – 13 सितंबर को दुबई में रात 8 बजे से (IST)
चारों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन-
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन-
स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, एन. श्री चरणी, क्रांति गौड़/रेणुका सिंह ठाकुर।
बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग इलेवन-
दिलारा अख्तर, शाथी रानी, निगार सुल्ताना जॉटी (कप्तान और विकेटकीपर), मुर्शिदा खातून, शोर्ना अख्तर, रितु मोनी, राबिया खान, नाहिदा अख्तर, फरिहा त्रिसना/सुल्ताना खातून, मारूफा अख्तर, जहांआरा आलम/जहांआरा खातून।
श्रीलंका की संभावित प्लेइंग इलेवन-
चमारी अथापथु (कप्तान), विशमी गुनारत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, हसिनी परेरा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षी डी सिल्वा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), इनोशी प्रियदर्शनी, उदेशिका प्रबोधनी, अचिनी कुलसूर्या, सुगंधिका कुमारी/शचीनी निसानसाला।
पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन-
मुनीबा अली (विकेटकीपर), गुल फिरोजा, सिदरा अमीन, ओमैमा सोहेल, निदा डार, फातिमा सना (कप्तान), आलिया रियाज, तुबा हसन, सादिया इकबाल, नशरा संधू, डायना बेग/सैयदा अरूब शाह।
यह भी पढ़े- 4 दिन में भी नहीं हिली खड़े हनुमान जी की प्रतिमा! अब ASI की एंट्री, जानिए क्यों नहीं हटाई जा रही मूर्ति








