Assam News: असम में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया है। इसकी जानकारी खुद सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दी है। सीएम ने बताया कि असम सरकार की मंत्रिपरिषद के सदस्यों के बीच विभागों के बंटवारे की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने राज्यपाल की मंजूरी के बाद राज्य मंत्रिपरिषद के बीच विभागों का बंटवारा घोषित किया है।
मंत्रियों को सौंपे गए विभाग
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि सभी मंत्रियों को उनके विभाग सौंप दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने स्वयं अपने पास गृह एवं राजनीतिक विभाग, लोक निर्माण विभाग (भवन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग), लोक निर्माण विभाग (सड़कें), ऊर्जा विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क, मुद्रण एवं लेखन सामग्री तथा अन्य ऐसे विभाग रखे हैं जो किसी अन्य मंत्री को आवंटित नहीं किए गए हैं। डॉ. अश्विनी राय सरकार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, मृदा संरक्षण, तथा अल्पसंख्यक कल्याण एवं विकास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। अशोक सिंघल को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग मिला है। बिमल बोरा को सांस्कृतिक कार्य, उद्योग एवं वाणिज्य, सार्वजनिक उपक्रम तथा ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ मामलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बिस्वजीत दैमारी को हथकरघा, वस्त्र, खेल एवं युवा कल्याण, कौशल विकास तथा जनजातीय आस्था एवं संस्कृति विभाग दिया गया है।
With the approval of the Hon’ble Governor of Assam, I am pleased to announce the allocation of portfolios amongst the members of the Council of Ministers of the Government of Assam, as follows:
1. Dr. Himanta Biswa Sarma, Chief Minister-
Home & Political
PWD (Buildings &…— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) June 8, 2026
जयंत मल्लाबरुआ को वित्त, पर्यावरण एवं वन तथा खनन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। कौशिक राय को खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण, शहरी विकास तथा सहकारिता विभाग मिला है। केशव महंता को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा सामान्य प्रशासन विभाग सौंपा गया है। कृष्णेंदु पॉल को सार्वजनिक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, पहाड़ी क्षेत्र विकास तथा बराक घाटी विकास विभाग दिया गया है। निलिमा देवी को पशुपालन एवं पशु चिकित्सा तथा मत्स्य पालन विभाग मिला है। पियूष हजारिका को कृषि, सिंचाई तथा संसदीय कार्य विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। डॉ. रनोज पेगू को स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, जनजातीय मामले (मैदानी) तथा सूचना प्रौद्योगिकी विभाग सौंपा गया है। सुशांत बोरगोहैन को जल संसाधन तथा न्यायिक विभाग दिया गया है। मुख्यमंत्री सरमा ने सभी मंत्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार टीमवर्क और समर्पण के साथ असम के विकास और समृद्धि को और गति देगी।








