ASSAM RESULT: असम विधानसभा चुनाव 2026 में एनडीए की बड़ी जीत के बाद मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। जहां एक ओर उनकी राजनीतिक सफलता की चर्चा है, वहीं दूसरी ओर उनकी पर्सनल लाइफ, खासकर उनकी लव स्टोरी भी लोगों का ध्यान खींच रही है। हिमंता की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प रही है। कॉलेज के दिनों में ही वे ये फैसला कर चुके थे कि वे एक दिन मुख्यमंत्री बनेंगे और ये बात उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड रिनिकी को बताई थीं, जो अब उनकी पत्नी हैं।
कॉलेज से शुरू हुई कहानी
हिमंता बिस्वा सरमा और उनकी पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा की पहली मुलाकात कॉलेज के दिनों में हुई थी। उस समय सरमा छात्र राजनीति में सक्रिय थे और कॉलेज यूनियन में अहम भूमिका निभाते थे। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं।

ASSAM RESULT: 22 साल की उम्र में किया बड़ा दावा
बताया जाता है कि जब सरमा ने अपने प्यार का इजहार किया, तब वे सिर्फ 22 साल के थे, जबकि रिनिकी 17 साल की थीं। इसी दौरान उन्होंने रिनिकी से कहा था कि वह एक दिन मुख्यमंत्री बनेंगे। यह सुनकर रिनिकी हैरान तो हुईं, लेकिन उनके आत्मविश्वास से प्रभावित भी हुईं।
2001 में शादी, फिर राजनीति में उछाल
दोनों ने साल 2001 में शादी की। उस समय तक हिमंता राजनीति में सक्रिय हो चुके थे और विधायक बन गए थे। आगे चलकर 2021 में उन्होंने असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और अब 2026 में उनकी अगुवाई में एनडीए ने लगातार तीसरी बार जीत हासिल की है।

ASSAM RESULT: परिवार और करियर दोनों में संतुलन
रिनिकी भुइयां सरमा खुद एक सफल बिजनेसवुमेन हैं। दोनों के एक बेटा और एक बेटी हैं। राजनीतिक व्यस्तताओं के बावजूद सरमा अपने परिवार के साथ संतुलन बनाए रखने के लिए भी जाने जाते हैं। कुल मिलाकर, यह कहानी सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं, बल्कि एक ऐसे सफर की झलक है जहां एक युवा का सपना हकीकत बना और उसमें उनके जीवनसाथी का भी अहम साथ रहा।
ये भी पढ़े… शुभेंदु अधिकारी क्यों हैं बंगाल के CM पद के सबसे मजबूत दावेदार? रेस में और कौन-कौन शामिल








