Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल में पहले चरण का चुनाव प्रचार चरम पर है।राज्य में मुख्य मुकाबला सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच है।पहले चरण में 23 अप्रैल को 16 जिलों की 152 सीटों पर मतदान होगा, जबकि बाकी 7 जिलों की 142 सीटों पर दूसरे चरण में 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।राज्य में मुख्य मुकाबला तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच है।दोनों ओर से एक-दूसरे के खिलाफ जमकर हमले किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाएं कर रही हैं। उनके सामने सत्ता बचाए रखने की बड़ी चुनौती है। दूसरी तरफ भाजपा ने बंगाल में कमल खिलाने के लिए चुनाव प्रचार में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी है।पार्टी के नेताओं ने जनसभाओं की झड़ियां लगा दी हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित तमाम बड़े नेताओं की राज्य में जनसभाएं हो चुकी हैं। जनसभाओं का यह सिलसिला बराबर जारी है। सोमवार 20 अप्रैल के दिन राज्य के विभिन्न इलाकों में भाजपा के दिग्गज नेताओं ने कई जनसभाएं की। इन जनसभाओं में नेताओं ने ममता बनर्जी सरकार की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि राज्य की जनता इस सरकार से तंग आ चुकी है।वह सरकार की विदाई का मन बना चुकी है। भाजपा सरकार बनते ही गुंडे सलाखों के पीछे होंगे।
गुंडे ऊपर जाएंगे- राजनाथ सिंह
राजनाथ सिंह ने कहा कि कोई भी इस बात से इनकार नहीं कर सकता कि तृणमूल कांग्रेस के 15 साल के शासन के दौरान पश्चिम बंगाल में भ्रष्टाचार किस कदर फैल चुका है।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आम लोगों को अब यह तय करना होगा कि वे डर और आतंक का यह राज जारी रखना चाहते हैं या इससे राहत पाना चाहते हैं। अगर आप राज्य में भाजपा को सत्ता में लाते हैं, तो गुंडे या तो ऊपर चले जाएंगे या सलाखों के पीछे होंगे।
केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि पश्चिम बंगाल की महिलाएं तृणमूल कांग्रेस को सबक सिखाएंगी, क्योंकि उसने लोकसभा में महिला आरक्षण (संशोधन) विधेयक को रोकने के लिए अन्य राजनीतिक दलों के साथ साजिश रची थी।
राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को आरक्षण देना चाहते थे। भविष्य में ऐसा निश्चित रूप से होगा। तृणमूल, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, डीएमके और अन्य विपक्षी दलों ने इसका विरोध किया। इसलिए इस चुनाव में पश्चिम बंगाल की महिलाएं तृणमूल कांग्रेस को सबक सिखाएंगी।
Assembly Elections 2026: बंगाल में उत्साह-नड्डा
Assembly Elections 2026: भाजपा की बनेगी सरकार-हिमंता
पश्चिम बर्धमान जिले के गौरबाजार में भाजपा के लिए प्रचार करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने दावा किया कि इस बार पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनाएगी।उन्होंने पार्टी की जीत की संभावनाओं पर पूरा भरोसा जताते हुए कहा कि परिणाम 100 प्रतिशत निश्चित है।








