Home » स्पोर्ट्स » AUS vs SA:मैथ्यू ब्रीट्जके ने खेली दक्षिण अफ्रीका के लिए अहम पारी

AUS vs SA:मैथ्यू ब्रीट्जके ने खेली दक्षिण अफ्रीका के लिए अहम पारी

AUS vs SA:

AUS vs SA: ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज का पहला मैच डरबन में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने गेंदबाजी चुनी है। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 297 रन बनाए हैं। इस सम्मानजनक लक्ष्य को हासिल करने में दक्षिण अफ्रीका के युवा बल्लेबाज मैथ्यू ब्रीट्जके ने अहम भूमिका निभाई है। उनकी बल्लेबाजी ने सभी को दीवाना बना दिया है। 6 रन के निजी स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका ने अपना पहला विकेट खो दिया था। इसके बाद विकेटों की झड़ी लग गई। 18.1 ओवर तक दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 3-83 था। यहां से युवा बल्लेबाज मैथ्यू ब्रीट्जके ने टीम की पारी को संभाला और टीम के लिए अहम पारी खेली।

AUS vs SA: मैथ्यू ब्रीट्जके ने खेली शतकीय पारी-

पहले बल्लेबाजी करते वक्त दक्षिण अफ्रीका शुरुआती ओवरों में मुश्किल परिस्थिति में आ गई थी। 18.1 ओवर तक दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 3-83 था। यहां से युवा बल्लेबाज मैथ्यू ब्रीट्जके ने टीम की कमान संभाली। उन्होंने 106 गेंदों का सामना करके 112 रनों की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 14 चौके और दो ताबड़तोड़ छक्के जड़े। यही वह अहम पारी है, जिसकी बदौलत दक्षिण अफ्रीका 297 रन के मजबूत स्कोर तक पहुंच पाई।

AUS vs SA: मार्को यानसन ने भी खेली अहम पारी-

मैथ्यू ब्रीट्जके के अलावा मार्को यानसन ने भी टीम के लिए अहम पारी खेली। मैथ्यू ब्रीट्जके के आउट होने के बाद दक्षिण अफ्रीका मुश्किल परिस्थिति में आ गई थी। लेकिन फिर मार्को यानसन ने क्रीज पर आकर टीम की कमान संभाली। उन्होंने 75 रनों की अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को 297 रनों के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

कौन हैं मैथ्यू ब्रीट्जके-

मैथ्यू ब्रीट्जके दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर हैं। उनका जन्म 3 नवंबर 1998 को हुआ था। मौजूदा समय में वह 27 साल और 325 दिन के हैं। ब्रीट्जके दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। इसके अलावा वह विकेटकीपिंग करने में भी माहिर हैं।

यह भी पढ़े- MP में शुरू होगा नया बस सफर, सुगम परिवहन सेवा की होगी शुरुआत, मोहन-गडकरी दिखाएंगे हरी झंडी