Home » मनोरंजन » आवारापन 2 टीजर: 19 साल बाद लौटा इमरान हाशमी का वही दर्द और एक्शन वाला अंदाज

आवारापन 2 टीजर: 19 साल बाद लौटा इमरान हाशमी का वही दर्द और एक्शन वाला अंदाज

Awarapan 2 Teaser:

Awarapan 2 Teaser: बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी एक बार फिर अपने पुराने और सबसे चर्चित अंदाज में लौट आए हैं। उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) का टीजर रिलीज हो गया है, जिसने सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा छेड़ दी है। फिल्म में प्यार, दर्द और एक्शन का दमदार कॉम्बिनेशन देखने को मिल रहा है।

Awarapan 2 Teaser: क्या है फिल्म के दमदार डायलॉग-

टीजर की शुरुआत एक इमोशनल और पावरफुल डायलॉग से होती है, जिसमें इमरान हाशमी कहते हैं, “दर्द से मेरा पुराना रिश्ता है”।
इसके बाद फिल्म का गहरा डायलॉग आता है। इसे भी इमरान हाशमी ने कहा है दूसरे डायलॉग में इमरान कहते हैं,
“कुछ लोगों की कहानियां उनकी मर्जी से खत्म नहीं होतीं… उनकी कहानी दूसरे लोगों के लिए लिखी जाती है।” इन दोनों डायलॉग्स ने टीजर को और भी ज्यादा रोमांचक बना दिया है।

Awarapan 2 Teaser: ‘आवारापन’ से आगे बढ़ती कहानी-

टीजर में इमरान हाशमी को बाइक पर और फिर श्रिया सरन के किरदार आलिया हामिद की कब्र के पास बैठे दिखाया गया है।
इससे साफ है कि फिल्म की कहानी 2007 की फिल्म ‘Awarapan’ के अंत के बाद आगे बढ़ती नजर आएगी।

दिशा पाटनी बनीं लव इंटरेस्ट, शबाना आजमी विलेन के रोल में-

टीजर में अभिनेत्री दिशा पाटनी की भी झलक देखने को मिलती है, जो फिल्म में इमरान हाशमी के लव इंटरेस्ट के रूप में नजर आएंगी।
वहीं दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी का किरदार काफी सख्त और इंटेंस दिखाया गया है, जो इस बार विलेन की भूमिका निभाती नजर आ सकती हैं।

‘तो फिर आओ’ गाने की रीक्रिएटेड वापसी-

टीजर में फिल्म का आइकॉनिक गाना ‘तो फिर आओ’ भी सुनाई देता है, जिसे नए अंदाज में रीक्रिएट किया गया है। इसने पुराने फैंस की नॉस्टैल्जिया को फिर से जगा दिया है।

प्रोडक्शन और रिलीज डेट-

फिल्म का निर्माण विशेष भट्ट ने किया है, जबकि निर्देशन की कमान नितिन कक्कड़ के हाथों में है। ‘आवारापन 2’ 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फैंस में बढ़ी एक्साइटमेंट-

टीजर रिलीज के बाद फैंस इमरान हाशमी के पुराने अवतार को देखकर काफी उत्साहित हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर लगातार चर्चाएं तेज हो गई हैं।

यह भी पढ़े- बाबा अमरनाथ यात्रा का शुभारंभ: पहली आरती के साथ गूंजा बाबा बर्फानी का दरबार, LG सिन्हा बोले- यात्रा होगी सुरक्षित और यादगार