Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या के भव्य राम मंदिर के प्रशासनिक और वित्तीय कार्यों की जिम्मेदारी संभालने के लिए जल्द ही मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए गठित तीन सदस्यीय चयन समिति की पहली बैठक शनिवार को दिल्ली में हुई, जिसमें उम्मीदवारों के चयन के लिए नियम और पात्रता तय किए गए। समिति का लक्ष्य अगले एक महीने के भीतर पूरी चयन प्रक्रिया पूरी करना है।
Ayodhya Ram Mandir: तीन सदस्यीय समिति करेगी चयन-
CEO के चयन के लिए गठित समिति में सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति प्रमोद कोहली, लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) विष्णुकांत चतुर्वेदी और श्री साईंबाबा संस्थान ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष सुरेश हावड़े शामिल हैं। चयन प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए समिति के सहयोग हेतु एक सचिव नियुक्त करने का भी फैसला लिया गया है।
Ayodhya Ram Mandir: क्या होगी योग्यता-
समिति के तय मानदंडों के अनुसार, उम्मीदवार का हिंदू धर्म का होना अनिवार्य है। आवेदक कम से कम स्नातक (ग्रेजुएट) होना चाहिए। साथ ही प्रशासन या वित्त (फाइनेंस) के क्षेत्र में कम से कम 20 वर्ष का अनुभव जरूरी होगा। मंदिर प्रबंधन का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
3 साल का होगा कार्यकाल-
चयनित CEO की शुरुआती नियुक्ति तीन साल के लिए होगी। नियुक्ति के दौरान उन्हें अयोध्या में रहना अनिवार्य होगा, ताकि मंदिर के प्रशासनिक और वित्तीय कार्यों की प्रभावी निगरानी की जा सके।
18 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन-
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 18 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन स्वीकार करने के लिए एक विशेष ईमेल आईडी तैयार की जा रही है। अंतिम तिथि तक प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद चयन समिति योग्य उम्मीदवारों के साथ व्यक्तिगत चर्चा करेगी और अंतिम चयन करेगी।
यह भी पढ़े- 77 की उम्र में हेमा मालिनी ने बताया क्यों बनाई फिल्मों से दूरी, बोलीं- आज की फिल्में अलग हैं








