Bajrang Lal Bagra: राम मंदिर चढ़ावे की कथित चोरी मामले की जांच के बीच सोमवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक हो रही है। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र के इस्तीफों पर फैसला लिया जा सकता है। इसी के साथ नए महासचिव के नाम पर भी मुहर लगने की संभावना है।
महासचिव पद के सबसे मजबूत दावेदार
सूत्रों के अनुसार महासचिव पद की दौड़ में तीन नाम प्रमुख हैं— बजरंग लाल बागड़ा, कृष्णमोहन और नीरज दौनेरिया। इनमें विश्व हिंदू परिषद (VHP) के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री बजरंग लाल बागड़ा को सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है।
Bajrang Lal Bagra: कौन हैं बजरंग लाल बागड़ा?
बजरंग लाल बागड़ा लंबे समय से विश्व हिंदू परिषद से जुड़े हैं और वर्तमान में संगठन के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री हैं। इसके अलावा वह केंद्र सरकार के खान मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी NALCO (नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड) के चेयरमैन भी रह चुके हैं। प्रशासनिक और वित्तीय प्रबंधन का उनका अनुभव उन्हें इस पद के लिए मजबूत दावेदार बनाता है।
अन्य नाम भी चर्चा में
महासचिव पद की दौड़ में कृष्णमोहन और नीरज दौनेरिया के नाम भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि यदि उन्हें महासचिव नहीं बनाया गया तो ट्रस्ट में ट्रस्टी के रूप में जिम्मेदारी दी जा सकती है। उल्लेखनीय है कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एफआईआर कृष्णमोहन की ओर से दर्ज कराई गई थी।
Bajrang Lal Bagra: बैठक में कई अहम फैसलों की संभावना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद सामने आने के बाद ट्रस्ट की यह पहली औपचारिक बैठक है। माना जा रहा है कि इसमें संगठनात्मक बदलाव, प्रशासनिक सुधार और जांच से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, शेष मुद्दों पर निर्णय के लिए जल्द ही एक और बैठक भी बुलाई जा सकती है।
ये भी पढ़े… TMC में बगावत के बाद भी ममता मजबूत? दावा- उनके बिना राज्यसभा की एक सीट भी नहीं जीत पाएंगे ऋतब्रता बनर्जी








