Home » नई दिल्ली » अब 28 मई को रहेगी छुट्टी, 27 मई को खुलेंगे सरकारी दफ्तर

अब 28 मई को रहेगी छुट्टी, 27 मई को खुलेंगे सरकारी दफ्तर

Bakrid Holiday Date Changed: बकरीद (ईद-उल-जुहा) की तारीख में बदलाव के बाद केंद्र सरकार ने दिल्ली में सरकारी छुट्टी की तारीख भी बदल दी है। अब दिल्ली और नई दिल्ली स्थित केंद्र सरकार के सभी दफ्तर 28 मई को बंद रहेंगे, जबकि 27 मई को सभी कार्यालय सामान्य रूप से खुले रहेंगे। कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय की ओर से जारी प्रेस रिलीज में बताया गया कि पहले बकरीद की छुट्टी 27 मई तय की गई थी, लेकिन त्योहार की नई तारीख के चलते इसमें बदलाव किया गया है।

मंत्रालय ने क्या कहा?

मंत्रालय ने अपने आदेश में कहा कि ईद-उल-जुहा (बकरीद) के अवसर पर अब 28 मई को अवकाश रहेगा। दिल्ली/नई दिल्ली में मौजूद केंद्र सरकार के सभी कार्यालय उसी दिन बंद रहेंगे।

Bakrid Holiday Date Changed: 28 मई को क्यों मनाई जाएगी बकरीद?

दिल्ली की Jama Masjid के नायब इमाम Syed Shaban Bukhari ने 17 मई को घोषणा की थी कि भारत में इस बार बकरीद 28 मई को मनाई जाएगी। इस्लामी कैलेंडर के अनुसार धुल हिज्जा साल का सबसे पवित्र महीना माना जाता है और इसी महीने की 10वीं तारीख को ईद-उल-अजहा मनाई जाती है। चांद दिखाई न देने की वजह से तारीख में बदलाव हुआ, जिसके बाद अब त्योहार 28 मई को मनाया जाएगा।

Bakrid Holiday Date Changed: कुर्बानी और इंसानियत का त्योहार

ईद-उल-अजहा, जिसे बकरीद भी कहा जाता है, इस्लाम धर्म का अहम त्योहार है। यह त्याग, कुर्बानी और इंसानियत की भावना का प्रतीक माना जाता है। इस दिन मुस्लिम समुदाय नमाज अदा करने के बाद कुर्बानी की रस्म निभाता है और जरूरतमंदों में मांस बांटता है।

दिल्ली सरकार ने जारी की गाइडलाइन

Bakrid Holiday Date Changed: बकरीद को लेकर दिल्ली सरकार ने भी गाइडलाइन जारी की है। प्रशासन ने साफ किया है कि गाय, बछड़े और ऊंट जैसे प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा सार्वजनिक जगहों पर कुर्बानी देने और जानवरों के अवशेष खुले में फेंकने पर भी रोक लगाई गई है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि त्योहार के दौरान सभी नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए।

 

 

ये भी पढ़ें:  IAS माता-पिता के बच्चों को क्यों चाहिए आरक्षण? सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी ने छेड़ी नई बहस

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments