Home » अंतर्राष्ट्रीय » बांग्लादेश चुनाव 2026 : पार्टी अध्यक्ष तारिक रहमान का दावा, बीएनपी बांग्लादेश चुनाव में ‘ऐतिहासिक जीत’ की ओर बढ़ रही

बांग्लादेश चुनाव 2026 : पार्टी अध्यक्ष तारिक रहमान का दावा, बीएनपी बांग्लादेश चुनाव में ‘ऐतिहासिक जीत’ की ओर बढ़ रही

बांग्लादेश चुनाव 2026

Bangladesh Election 2026: बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के अध्यक्ष तारिक रहमान ने कहा है कि उनकी पार्टी राष्ट्रीय संसदीय चुनाव में “ऐतिहासिक जीत” हासिल करने वाली है। यह जानकारी स्थानीय मीडिया ने शुक्रवार को दी। सिन्हुआ न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, बीएनपी के वरिष्ठ संयुक्त महासचिव रूहुल कबीर रिज़वी ने अलग बयान में देशवासियों को बधाई दी और बताया कि उनकी पार्टी को चुनाव में बहुमत की सीटें मिली हैं, जो बड़ी उपलब्धि है।

बांग्लादेश चुनाव 2026
बांग्लादेश चुनाव 2026

आधे से ज्यादा सीटें बीएनपी के नाम

स्थानीय मीडिया द्वारा जारी शुरुआती मतगणना रिपोर्ट दिखाती है कि देश के विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में बीएनपी को आधे से ज्यादा सीटें मिल रही हैं। यह चुनाव गुरुवार को हुआ था। हालांकि, चुनाव के दौरान कई जगह धांधली, मतदाताओं को पैसे देकर प्रभावित करने और हिंसा की घटनाएं भी सामने आईं। बताया गया है कि बांग्लादेश में 13वें संसदीय चुनाव के दौरान कई क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब रही।

बांग्लादेश चुनाव 2026
बांग्लादेश चुनाव 2026

Bangladesh Election 2026: तंगाइल जिले में 3,000 टका जुर्माना

इस बीच, ज़ैनल अबेदीन नामक जमात-ए-इस्लामी नेता को मतदान के दौरान पैसे बांटने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। यह घटना तंगाइल जिले के मिर्जापुर उपज़िला के गोराई यूनियन के रणाशाल गांव में हुई।

उपज़िला के सहायक आयुक्त (भूमि) और मोबाइल कोर्ट के मजिस्ट्रेट तारेक अज़ीज़ ने इस घटना की पुष्टि की और आरोपी पर 3,000 बांग्लादेशी टका का जुर्माना लगाया। इसके अलावा, कई मतदान केंद्रों पर हिंसा भड़कने की खबरें भी मिली हैं। मतदान के दौरान एक राजनीतिक नेता की मौत की जानकारी भी सामने आई।

सुबह मतदान शुरू होते ही कई स्थानों पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई। इन घटनाओं से यह साफ होता है कि बांग्लादेश में कानून-व्यवस्था कमजोर है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर चुनौतियां मौजूद हैं।