Bankipur By-Election: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। जुलाई या अगस्त में उपचुनाव होने की संभावना है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद यह सीट खाली हुई थी। अब विभिन्न राजनीतिक दल इस सीट पर अपनी रणनीति बनाने में जुट गए हैं।
Bankipur By-Election: तेज प्रताप यादव ने वीना मानवी को बनाया संभावित उम्मीदवार-
जनशक्ति जनता दल (JJD) के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने घोषणा की है कि उनकी पार्टी भी बांकीपुर उपचुनाव लड़ेगी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी दी कि वीना मानवी ने जनशक्ति जनता दल की सदस्यता ग्रहण कर ली है।तेज प्रताप ने बताया कि पार्टी ने वीना मानवी को बांकीपुर विधानसभा सीट से संभावित उम्मीदवार के रूप में संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने विश्वास जताया कि वीना मानवी अपने सेवा-भाव और जनहित के प्रति समर्पण के साथ क्षेत्र की जनता की मजबूत आवाज बनेंगी।
Bankipur By-Election: प्रशांत किशोर भी दिखा रहे सक्रियता-
बांकीपुर उपचुनाव को लेकर जन सुराज भी सक्रिय नजर आ रही है। पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। पार्टी नेताओं का कहना है कि स्थानीय कार्यकर्ता और जनता प्रशांत किशोर को उम्मीदवार के रूप में देखना चाहते हैं।
भाजपा के गढ़ में मुकाबला होगा दिलचस्प-
प्रशांत किशोर ने हाल ही में कहा था कि बांकीपुर में भारतीय जनता पार्टी के 40-45 साल पुराने गढ़ को तोड़ने के लिए जो भी करना पड़ेगा, वह करेंगे। ऐसे में यदि JJD और जन सुराज दोनों मैदान में उतरते हैं, तो बांकीपुर उपचुनाव का मुकाबला और भी दिलचस्प होने की संभावना है।
यह भी पढ़े- हाथ में होनी थी किताब, भीख मांगने को मजबूर मासूम, मुरादाबाद डीएम से शिक्षा की गुहार
Reported By- ADARSH KATHANE








