Home » राष्ट्रीय » भारतीय चुनावी सिस्टम पर दुनिया की नजर! अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों ने किया दौरा

भारतीय चुनावी सिस्टम पर दुनिया की नजर! अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों ने किया दौरा

Spread the love

BENGAL ELCTION 2026: भारत निर्वाचन आयोग ने ‘अंतरराष्ट्रीय चुनाव आगंतुक कार्यक्रम 2026’ के दूसरे चरण की शुरुआत करते हुए 17 देशों के 34 प्रतिनिधियों का स्वागत किया है। ये प्रतिनिधि पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में चल रही चुनाव प्रक्रिया का प्रत्यक्ष अवलोकन कर रहे हैं।

बंगाल और तमिलनाडु में पहुंची टीमें

चुनाव आयोग के अनुसार, नामीबिया, जॉर्जिया, नेपाल, फिलीपींस, स्विट्जरलैंड और केन्या सहित कई देशों के प्रतिनिधि पश्चिम बंगाल पहुंचे हैं। वहीं भूटान, मिस्र, मॉरीशस, मोल्दोवा, इंडोनेशिया, बेनिन, श्रीलंका, पेरू और घाना समेत अन्य देशों के प्रतिनिधि तमिलनाडु में चुनावी प्रक्रिया को समझ रहे हैं।

BENGAL ELCTION 2026: मतदान प्रक्रिया का करेंगे प्रत्यक्ष अवलोकन

ये सभी प्रतिनिधि 23 अप्रैल को मतदान केंद्रों पर जाकर वास्तविक मतदान प्रक्रिया को नजदीक से देखेंगे और चुनाव प्रबंधन की बारीकियों को समझेंगे।

ईवीएम और मॉक पोल का दिया गया अनुभव

इससे पहले ज्ञानेश कुमार ने नई दिल्ली स्थित भारत अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र एवं चुनाव प्रबंधन संस्थान में कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान प्रतिनिधियों को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन का प्रदर्शन दिखाया गया और ‘मॉक पोल’ के जरिए मतदान की प्रक्रिया का व्यावहारिक अनुभव भी कराया गया।

BENGAL ELCTION 2026: तकनीक और सुरक्षा व्यवस्था में दिखी रुचि

प्रतिनिधियों ने भारत की चुनाव प्रणाली में इस्तेमाल हो रही तकनीकी व्यवस्थाओं और सुरक्षा उपायों में खास दिलचस्पी दिखाई। संवाद सत्र के दौरान उन्होंने विशेषज्ञों से सवाल पूछकर अपनी शंकाओं का समाधान भी किया।

वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देने की पहल

चुनाव आयोग का यह कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चुनाव प्रबंधन संस्थाओं के साथ सहयोग बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम है। इसके जरिए भारत अपनी चुनावी प्रणाली, प्रशासनिक ढांचे और सर्वोत्तम प्रक्रियाओं को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत कर रहा है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के तौर पर भारत की चुनावी व्यवस्था को समझने और उससे सीखने के लिए यह पहल महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

ये भी पढ़े… महिलाओं की राजनीति में भागीदारी पर टिप्पणी से विवाद गहराया, पप्पू यादव को महिला आयोग का नोटिस

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments