BENGAL VIOLENCE: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात गोली मारकर हत्या की गई है। कोलकाता के मध्यग्राम इलाके में 4 राउंड फायरिंग हुई है। पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम के बाद हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। इसी बीच बंगाल में हिंसा पहले की तरह चरमा पर है। बंगाल में चुनाव के नतीजे आने के बाद अब तक 5 लोगों की हत्या कर दी गई है ।
मध्यग्राम में हुआ हमला
जानकारी के अनुसार यह हमला कोलकाता के मध्यग्राम इलाके में हुआ, जब चंद्रनाथ रथ कार में सवार थे। हमलावर बाइक पर सवार होकर आए और गाड़ी रुकते ही ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
BENGAL VIOLENCE: हमले के वक्त गाड़ी में नहीं थे सुवेंदु अधिकारी
बताया जा रहा है कि हमले के समय सुवेंदु अधिकारी गाड़ी में मौजूद नहीं थे। हमलावरों ने 2 से 4 राउंड फायरिंग की, जिसमें चंद्रनाथ रथ की मौके पर ही मौत हो गई। इस हमले को लेकर भाजपा ने ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया है। हालांकि, इस मामले में आधिकारिक पुष्टि और जांच जारी है।
चुनाव परिणाम के बाद बढ़ी हिंसा
4 मई को आए चुनाव नतीजों के बाद से राज्य में लगातार हिंसा की घटनाएं सामने आ रही हैं। पिछले दो दिनों में कम से कम 5 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें भाजपा और टीएमसी दोनों दलों के कार्यकर्ता शामिल हैं।
BENGAL VIOLENCE: अन्य इलाकों में भी बवाल
कोलकाता के न्यू मार्केट इलाके में भीड़ द्वारा एक पार्टी कार्यालय को नुकसान पहुंचाने की घटना सामने आई, जबकि नॉर्थ 24 परगना के संदेशखाली में पुलिस और केंद्रीय बलों पर हमला किया गया, जिसमें कई सुरक्षाकर्मी घायल हुए। सुवेंदु अधिकारी के करीबी माने जाने वाले चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद बंगाल की सियासत और अधिक गरमा गई है, वहीं सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
ये भी पढ़े… लखनऊ में आतंक का प्लान नाकाम? ATS ने 2 संदिग्धों को दबोचा, पाक लिंक सामने








