Home » उत्तर प्रदेश » भोजशाला के फैसले पर काशी में भी जश्न

भोजशाला के फैसले पर काशी में भी जश्न

Bhojshala verdict: धार की भोजशाला को लेकर हाई कोर्ट के फैसले के बाद वाराणसी में खुशी का माहौल देखने को मिला। ज्ञानवापी मामले से जुड़े हिंदू पक्ष के वकीलों और पक्षकारों ने इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे ऐतिहासिक बताया। काशी में कई जगहों पर लोगों ने फैसले को सनातन पक्ष के लिए बड़ी जीत बताया और पूजा-पाठ की तैयारियां शुरू कर दीं।

मदन मोहन यादव बोले- ASI रिपोर्ट के आधार पर हों फैसले

ज्ञानवापी मामले में हिंदू पक्ष के वकील मदन मोहन यादव ने कहा कि भोजशाला मामले में हाई कोर्ट का फैसला अभूतपूर्व है। उन्होंने कहा कि अदालत ने ASI रिपोर्ट के आधार पर निर्णय दिया है और बाकी लंबित धार्मिक मामलों में भी इसी तरह ASI सर्वे कराकर रिपोर्ट के आधार पर फैसला होना चाहिए। उन्होंने कहा कि काशी में मिले शिवलिंग को लेकर शुक्रवार को पूजा-पाठ किया जाएगा। मदन मोहन यादव ने कहा कि हाई कोर्ट के इस फैसले से सनातन समाज में उत्साह का माहौल है।

Bhojshala verdict: ‘ज्ञानवापी मामले में भी ASI रिपोर्ट को बनाया जाए आधार’

ज्ञानवापी मामले के पक्षकार डॉ. सोहनलाल आर्य ने कहा कि भोजशाला का फैसला दुनिया भर के सनातनियों के लिए उत्साहजनक है। उन्होंने कहा कि ASI रिपोर्ट में मिले साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने भोजशाला को मंदिर माना है। उन्होंने दावा किया कि ज्ञानवापी की जांच में भी शंख, चक्र, गदा, त्रिशूल और पश्चिमी दीवार जैसे कई धार्मिक चिन्ह मिले थे, जो मंदिर होने की ओर इशारा करते हैं। उनका कहना है कि जैसे श्रीराम जन्मभूमि और भोजशाला मामले में ASI रिपोर्ट को आधार बनाया गया, वैसे ही ज्ञानवापी में भी उसी आधार पर फैसला होना चाहिए।

Bhojshala verdict: सुभाष नंदन चतुर्वेदी ने फैसले को बताया ऐतिहासिक

ज्ञानवापी मामले में हिंदू पक्ष के वकील सुभाष नंदन चतुर्वेदी ने कहा कि भोजशाला पहले से ही मंदिर था और वहां वाग्देवी का भव्य मंदिर तथा बड़ा गुरुकुल हुआ करता था। उन्होंने कहा कि राजा भोज ने इसका निर्माण कराया था, जहां हजारों छात्र एक साथ शिक्षा ग्रहण करते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि आक्रांताओं ने मंदिर को तोड़कर उसे मस्जिद का स्वरूप दिया। चतुर्वेदी ने कहा कि वहां मौजूद कलाकृतियां और अन्य साक्ष्य हिंदू संस्कृति को दर्शाते हैं और सभी सबूत हिंदू पक्ष के समर्थन में थे।

‘हाई कोर्ट का फैसला बनेगा मिसाल’

Bhojshala verdict: सुभाष नंदन चतुर्वेदी ने कहा कि हाई कोर्ट का यह फैसला आने वाले धार्मिक मामलों में एक बड़ी मिसाल बनेगा। उन्होंने अदालत का धन्यवाद करते हुए कहा कि इतने कम समय में फैसला आना महत्वपूर्ण है।

 

ये भी पढ़े: NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा, CBI ने ‘किंगपिन’ पीवी कुलकर्णी को किया गिरफ्तार

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments