Bihar Election Results 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित हो रहे हैं। रुझानों के मुताबिक, NDA की सरकार बनती हुई नजर आ रही है। यदि यह रुझान सही साबित होते हैं, तो नीतीश कुमार एक बार फिर से राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर क़वायद में होंगे। वहीं, तेजस्वी यादव का मुख्यमंत्री बनने का सपना इस बार टूटता हुआ दिख रहा है। इस बीच शुरुआती रुझान में महागठबंधन के प्रदर्शन पर तंज कसते हुए भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने दूसरे राज्यों की तरह बिहार में भी सहयोगी पार्टियों को भस्म करने का काम किया है। बिहार चुनाव के 243 सीटों पर आए रुझानों में एनडीए की बंपर वापसी हुई है। भारतीय चुनाव आयोग के द्वारा 243 विधानसभा सीटों पर जारी किए गए रुझानों में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई है।
डबल इंजन की सरकार पर जनता को भरोसा
बिहार में डबल इंजन की सरकार की वापसी और कांग्रेस के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा कि बिहार की जनता को धन्यवाद कि उन्होंने डबल इंजन की सरकार पर भरोसा जताया। वहीं, कांग्रेस पार्टी को अब आत्ममंथन करने की जरूरत है, क्योंकि कांग्रेस आज ऐसी पार्टी बन गई है, जो दूसरी पार्टी को छूती है तो वह भस्म हो जाती है। नई दिल्ली में आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार की वापसी हो रही है, तो यह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एनडीए के लिए एक निर्णायक सत्ता-समर्थक रुझान को दर्शाता है, जिसे हम 2014 से बार-बार देख रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब तक केंद्र में तीन बार अपनी सरकार बना चुके हैं। राजनीतिक परिदृश्य में प्रवेश करने के बाद से उन्होंने एनडीए को गुजरात, महाराष्ट्र, हरियाणा, असम, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में सरकार बनाने में सक्षम बनाया है।
Bihar Election Results 2025: कांग्रेस अपने सहयोगी को हराती
कांग्रेस पार्टी पर पलटवार करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी परजीवी पार्टी बन चुकी है। जहां भी कांग्रेस जाती है, वहां अपने सहयोगी को हराती है। राहुल गांधी ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एसआईआर का मुद्दा उठाया, लेकिन तेजस्वी यादव उसमें रुचि नहीं ले रहे थे। राहुल गांधी ने वोट चोरी का मुद्दा उठाया, लेकिन राजद ने उस मुद्दे को नहीं उठाया। भाजपा नेता ने कहा कि तेजस्वी यादव बार-बार खुद को कई मंचों पर सीएम फेस प्रोजेक्ट कर रहे थे, लेकिन, कांग्रेस ने उन्हें सीएम फेस बनाने में देरी की। कांग्रेस पार्टी की स्थिति यह है कि वह अपने सहयोगी के वोट बैंक के आधार पर खुद को जीवित रखना चाहती है। इस चक्कर में वह अपने सहयोगियों को डुबो देती है।
दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों पर भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला#BiharPolitics #NitishKumar #NDA #Election2025 #ShehzadPoonawalla pic.twitter.com/ZjZjXrnzC0
— Khabar India ख़बर इंडिया (@_KhabarIndia) November 14, 2025
‘छोटे सरकार’ की बड़ी जीत
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की सबसे चर्चित और वीआईपी सीटों में शामिल मोकामा से नतीजे सामने आ चुके हैं। यहां जेडीयू उम्मीदवार और बाहुबली नेता अनंत सिंह ने एक बार फिर अपना दबदबा साबित करते हुए यह सीट जीत ली है। जेल में बंद होने के बावजूद उन्होंने महागठबंधन प्रत्याशी और सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी को 29,710 वोटों के भारी अंतर से पराजित किया। राज्यभर में छोटे सरकार के नाम से मशहूर अनंत सिंह इस समय दुलारचंद यादव की हत्या मामले में पटना के बेउर जेल में बंद हैं। इसके बाद भी उनकी लोकप्रियता और पकड़ का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि विरोधियों के आक्रामक प्रचार के बावजूद उनकी बढ़त लगातार बनी रही। मोकामा में मुकाबला शुरुआत से ही कड़ा माना जा रहा था, लेकिन अंतिम नतीजों ने साबित कर दिया कि इलाके में अनंत सिंह का प्रभाव अभी भी जस का तस मौजूद है।
ये भी पढ़े… Mokama Vidhansabha: जेल में रहते JDU उम्मीदवार अनंत सिंह ने फिर फतह किया मोकामा का ‘किला’








