Home » जॉब - एजुकेशन » कंपनी कमांडर के पदों पर 30 जून से आवेदन शुरू, जानें योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया

कंपनी कमांडर के पदों पर 30 जून से आवेदन शुरू, जानें योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया

Bihar homegaurd News:

Bihar homegaurd News: बिहार में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने होम गार्ड कंपनी कमांडर के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 30 जून 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पूरी होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 30 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन कर लें।

Bihar homegaurd News: कौन कर सकता है आवेदन-

1. आयोग के अनुसार अभ्यर्थियों की आयु की गणना 1 अगस्त 2025 को आधार मानकर की जाएगी।

2. आवेदन करने के लिए पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष होनी चाहिए।

3. पुरुष उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष निर्धारित की गई है।

4. महिला उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तय की गई है।

5. आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

Bihar homegaurd News: शैक्षणिक योग्यता-

आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक (Graduation) की डिग्री या उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त योग्यता होना अनिवार्य है। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।

कैसे होगा चयन-

भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी-

प्रारंभिक परीक्षा- सबसे पहले उम्मीदवारों को प्रारंभिक परीक्षा देनी होगी। इसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जो कुल 200 अंकों के होंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी। प्रारंभिक परीक्षा में 30 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए पात्र होंगे।

मुख्य परीक्षा- मुख्य परीक्षा में दो प्रश्न पत्र होंगे। पहला पेपर 200 अंक का होगा। दूसरा पेपर 100 अंक का होगा। दोनों पेपरों की अवधि 2 घंटे निर्धारित की गई है। मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा।

शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)- मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा से गुजरना होगा। अंतिम चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन-

आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके फॉर्म भर सकते हैं।

1. सबसे पहले Bihar Police Subordinate Services Commission (BPSSC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

2. होमपेज पर उपलब्ध Home Guard Company Commander Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करें।

3. नए उम्मीदवारों को पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा।

4. रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म खोलें।

5. आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें’

6. आवश्यक दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।

7. निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।

8. फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करें।

9. भविष्य के उपयोग के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

महत्वपूर्ण तारीखें-

ऑनलाइन आवेदन 30 जून 2026 से शुरू होंगे। वहीं आवेदन की अंतिम तिथि 30 जुलाई 2026 रखी गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ लें और सभी पात्रता शर्तों की पुष्टि करने के बाद ही आवेदन करें। इससे आवेदन प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की परेशानी से बचा जा सकेगा।

यह भी पढ़े- होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों पर फंसे हुए हैं हजारों लोग, संयुक्त राष्ट्र की सभी पक्षों से संयम की अपील