Home » बिहार » टहलते-टहलते मौत: सासाराम में बुजुर्ग की मौत के बाद गांव में मचा कोहराम

टहलते-टहलते मौत: सासाराम में बुजुर्ग की मौत के बाद गांव में मचा कोहराम

Bihar News
Spread the love

Bihar News: रोहतास में सोमवार की सुबह सोन नदी के किनारे एक दुखद घटना हुई, जिसमें 83 वर्षीय लाला प्रसाद की डूबने से मौत हो गई। मृतक दरिहट थाना क्षेत्र के बेरकप गांव के निवासी थे। उनकी उम्र लगभग 83 वर्ष बताई जा रही है। इस हादसे ने उनके परिवार और पूरे गांव में कोहराम मचा दिया है।

नदी किनारे टहलने के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, लाला प्रसाद प्रतिदिन की तरह सोमवार की सुबह सोन नदी के किनारे टहलने निकले थे। इसी दौरान उनकी पैर फिसल गई और वे अचानक गहरे पानी में चले गए। परिजनों ने बताया कि काफी देर तक घर न लौटने पर उनकी तलाश शुरू की गई। स्थानीय ग्रामीणों और परिवार के सदस्यों ने मिलकर नदी किनारे खोजबीन की, और काफी मशक्कत के बाद उनका शव बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलने पर दरिहट थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Bihar News: नेकदिल इंसान के जाने से गहरा सदमा

ग्रामीणों ने बताया कि लाला प्रसाद एक नेकदिल और समाजसेवी व्यक्ति थे। उनकी सादगी और मददगार स्वभाव के कारण वे पूरे गांव में लोकप्रिय थे। उनके अचानक चले जाने से गांव में मातम छा गया है। कई लोग नदी किनारे जाकर श्रद्धांजलि अर्पित करते देखे गए। वहीं इस मामले के सामने आने के बाद स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों ने लोगों से अपील की है कि नदी किनारे टहलते समय सावधानी बरतें और बच्चों और बुजुर्गों को अकेले न जाने दें।

Report By: Divakar Tiwari

ये भी पढ़े…  मुजफ्फरपुर के उमेश लाल कर्ण ने मरणोपरांत किया संपूर्ण अंगदान, समाज के लिए बने मिसाल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments