Home » बिहार » बिहार में मां की डांट से आहत 13 वर्षीय छात्र ने खाया सल्फास, इलाज के दौरान मौत

बिहार में मां की डांट से आहत 13 वर्षीय छात्र ने खाया सल्फास, इलाज के दौरान मौत

Bihar Student Suicide:

Bihar Student Suicide: नालंदा जिले के बेन थाना क्षेत्र के करजारा गांव से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। पढ़ाई को लेकर मां और परिवार की डांट से आहत होकर 13 वर्षीय छात्र ने कथित तौर पर घर में रखी सल्फास की गोली खा ली। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल, बिहारशरीफ ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान करजारा गांव निवासी टुनटुन प्रसाद के 13 वर्षीय इकलौते बेटे करण राज के रूप में हुई है। बेटे की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा है। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

Bihar Student Suicide: ननिहाल से लौटने के बाद लगी थी डांट-

परिजनों के अनुसार, करण रविवार को पास के जनहारो गांव स्थित अपने ननिहाल गया था। वहां से लौटने के बाद उसकी मां ने पढ़ाई पर ध्यान नहीं देने को लेकर उसे डांटा था। इसके बाद वह चुपचाप अपने कमरे में चला गया।

Bihar Student Suicide: सुबह स्कूल जाने से किया इनकार-

सोमवार सुबह करण ने स्कूल और कोचिंग जाने से मना कर दिया। इस बात पर मां और परिवार के अन्य सदस्यों ने उसे फिर डांट दिया। इसके कुछ देर बाद उसने कथित तौर पर घर में रखी सल्फास की गोली खा ली।

इलाज के दौरान तोड़ा दम-

जहर खाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे पहले स्थानीय अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल, बिहारशरीफ रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी

पुलिस का बयान-

बेन थाना प्रभारी रवि राजकुमार ने बताया कि अस्पताल से घटना की सूचना मिली है। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। आवेदन मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े- प्रेग्नेंसी में क्यों बढ़ जाती है चेहरे की चमक? जानिए शरीर में होने वाले बदलाव