Home » बिहार » Thawe Temple: बिहार के गोपालगंज के प्रसिद्ध थावे मंदिर में चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Thawe Temple: बिहार के गोपालगंज के प्रसिद्ध थावे मंदिर में चोरी, जांच में जुटी पुलिस

थावे मंदिर में बड़ी चोरी से मचा हड़कंप
Spread the love

Thawe Temple: बिहार सरकार भले ही प्रदेश में कानून-व्यवस्था बेहतर होने का दावा करती हो, लेकिन अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। गोपालगंज के प्रसिद्ध थावे मंदिर में बुधवार देर रात चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात चोर मंदिर से माता के कई कीमती आभूषण लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में नाराजगी फैल गई। वहीं, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

थावे मंदिर का धार्मिक महत्व

थावे मंदिर बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित एक प्रसिद्ध शक्ति पीठ है, जो देवी मां थावे वाली को समर्पित है। यह मंदिर भक्तों के बीच अपनी चमत्कारी शक्ति और मनोकामना पूर्ति के लिए प्रसिद्ध है।

थावे मंदिर में बड़ी चोरी से मचा हड़कंप
थावे मंदिर में बड़ी चोरी से मचा हड़कंप

पुलिस के मुताबिक, बुधवार रात चोर मंदिर के पीछे से सीढ़ी के रास्ते पहुंचे और फिर रस्सी के द्वारा मंदिर परिसर में प्रवेश कर तीन तालों को काटकर गर्भगृह तक पहुंच गए और माता के सोने का मुकुट सहित कई सोने और चांदी के आभूषण लेकर चले गए। पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। एफएसएल की टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है।

Thawe Temple: एफएसएल और डॉग स्क्वायड तैनात

पुलिस मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। प्रारंभिक तौर पर सीसीटीवी फुटेज में मास्क पहने हुए दो चोर मंदिर में प्रवेश करते नजर आए हैं, जिसमें से एक के पास लोहा काटने वाला कटर है। फुटेज में ये लोग गर्भगृह से आभूषण को एक बैग में डालकर निकलते दिख रहे हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

थावे मंदिर में बड़ी चोरी से मचा हड़कंप
थावे मंदिर में बड़ी चोरी से मचा हड़कंप

कौन-कौन से आभूषण चोरी

पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने गुरुवार को बताया कि मंदिर से माता का एक हार, सोने का मुकुट और छतरी चोरी हुई है। पुलिस मामले की जांच अलग-अलग पहलुओं से कर रही है। इसके लिए तकनीकी टीम को भी लगाया गया है। साथ ही, मंदिर की सुरक्षा में तैनात गार्डों की भूमिका की भी जांच की जाएगी।

बता दें कि बिहार के अलावा देश के अन्य क्षेत्रों से भी यहां लोग माँ थावे वाली के दर्शन करने आते हैं। नवरात्रि और अन्य पर्वों के दौरान यहां भव्य मेले और जागरण का आयोजन होता है। यहां का वातावरण भक्तिभाव से पूर्ण होता है, जहां भक्त घंटों तक दर्शन के लिए पंक्तियों में खड़े रहते हैं।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments