Home » राजनीति » भाजपा की नई टीम का ऐलान, स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

भाजपा की नई टीम का ऐलान, स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

 BJP New Team:

BJP New Team: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान कर दिया है। नई टीम में कई बड़े और पुराने चेहरों को अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं। स्मृति ईरानी, राम माधव और बिप्लब कुमार देब समेत कई नेताओं को संगठन में महत्वपूर्ण पद मिले हैं।

BJP New Team: स्मृति ईरानी समेत 8 नेता बने राष्ट्रीय महामंत्री-

भाजपा ने कुल 8 नेताओं को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी दी है। इनमें स्मृति ईरानी, विनोद तावड़े, सुनील बंसल, बिप्लब कुमार देब, सतीश पूनिया, गजेंद्र पटेल, हरीश द्विवेदी और संजय भाटिया शामिल हैं। स्मृति ईरानी को महामंत्री बनाए जाने को पार्टी के बड़े फैसले के तौर पर देखा जा रहा है। वह 2019 के लोकसभा चुनाव में अमेठी से राहुल गांधी को हराकर सांसद बनी थीं, हालांकि 2024 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

BJP New Team: 13 नेताओं को बनाया गया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष-

नई टीम में 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी बनाए गए हैं। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, तीरथ सिंह रावत, राम माधव, बैजयंत जय पांडा, डी पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा और भारती प्रवीण पवार समेत कई प्रमुख नाम शामिल हैं। खास बात यह है कि 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्षों में 6 महिलाएं हैं। इसके अलावा दो मुस्लिम नेताओं को भी राष्ट्रीय टीम में जगह दी गई है।

यूपी के नेताओं को भी मिली अहम जिम्मेदारी-

भाजपा की नई टीम में उत्तर प्रदेश से स्मृति ईरानी और हरीश द्विवेदी को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। इसे आगामी विधानसभा चुनावों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हरीश द्विवेदी को जिम्मेदारी दिए जाने को यूपी में ब्राह्मण वोटों को साधने की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।

संगठन महामंत्री बीएल संतोष की जिम्मेदारी बरकरार-

भाजपा ने संगठन महामंत्री और सह-संगठन महामंत्री के पदों में कोई बदलाव नहीं किया है। बीएल संतोष संगठन महामंत्री के पद पर बने रहेंगे। वहीं, शिवप्रकाश और सौदान सिंह को भी सह-संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी पर बरकरार रखा गया है। दोनों नेताओं की पृष्ठभूमि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़ी रही है।

16 नेताओं को बनाया गया राष्ट्रीय सचिव-

भाजपा की नई टीम में कुल 16 राष्ट्रीय सचिव भी बनाए गए हैं। इनमें कविता पाटीदार, के. सुरेंद्रन, भोला सिंह, डॉ. प्रदीप वर्मा, जगदीश ईश्वरभाई पटेल, डॉ. संदीप पाठक, फांग्नोन कोन्यक, अनिल एंटनी और डॉ. एम. वेंकटेशन समेत कई नेता शामिल हैं। इसके अलावा मनोज टिग्गा, सिद्धार्थ शंभु, डॉ. स्वदेश सिंह, मृगांका देव बर्मन, रोहन गुप्ता, जयप्रकाश और संगीता यादव को भी राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है।

नई टीम में महिला और अल्पसंख्यक चेहरों पर जोर-

नितिन नवीन की नई टीम में महिलाओं को भी महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व दिया गया है। राष्ट्रीय उपाध्यक्षों में करीब आधी संख्या महिलाओं की है। इसके साथ ही मुस्लिम नेताओं को भी संगठन में जगह दी गई है। भाजपा की नई टीम में पुराने अनुभवी नेताओं के साथ नए चेहरों का संतुलन बनाने की कोशिश नजर आ रही है

यह भी पढ़ें- LPG e-KYC की आखिरी तारीख बढ़ी, अब 23 अगस्त तक मिलेगा मौका