
चलती ट्रेन में कथावाचक की मौत! कुर्ला एक्सप्रेस में शौचालय के सामने गिरकर तोड़ा दम
कुर्ला एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध युवा कथावाचक भागवताचार्य श्री कृष्ण शुभम महाराज का दुखद निधन हो गया। यह घटना चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत सोमवार सुबह उस समय हुई, जब वे ट्रेन के शौचालय की ओर जा रहे थे।













