
नोएडा प्रदर्शनी में पहुंचे मुस्लिम कारीगरों ने योगी सरकार को दिया धन्यवाद, बोले- हमारे हुनर को मिला बड़ा मंच
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों के कारीगरों ने अपनी पारंपरिक कला और हस्तनिर्मित उत्पादों का प्रदर्शन किया। आगरा के थ्रीडी कारपेट, लखनऊ की चिकनकारी और पर्यावरण से जुड़े उत्पादों ने लोगों का ध्यान खींचा। कारीगरों ने ऐसे आयोजनों को आगे भी जारी रखने की मांग की।













