
नानी-दादी बन चुकी 3 बच्चों की मां को भगा ले गया कारपेंटर, पति का आरोप- ‘कराया जा रहा जबरन धर्म परिवर्तन’
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से एक बेहद हैरान करने वाला और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां तीन बच्चों की मां, जो खुद नानी और दादी बन चुकी हैं, अपने कथित प्रेमी के साथ लापता हो गई हैं। मामले की संवेदनशीलता और सांप्रदायिक एंगल को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। इस पूरे मामले पर सीएसपी (CSP) अरुण सोनी ने आधिकारिक बयान देते हुए कहा: “मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल महिला की गुमशुदगी दर्ज कर ली है।













