
असम के कोकराझार में बोडो और आदिवासी समुदायों में हिंसक झड़प, एक की मौत; इंटरनेट बंद
असम के कोकराझार में बोडो और आदिवासी समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। सड़क हादसे के बाद भड़की हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई, कई लोग घायल हुए और प्रशासन ने रैपिड एक्शन फोर्स तैनात कर इलाके में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं।













