
चीन में नए साल पर बंदरों की मांग में उछाल, कीमत 25 लाख तक पहुंची
चीन में नए साल की शुरुआत के साथ ही बंदरों की मांग अचानक तेज़ हो गई है। हालात ऐसे हैं कि कुछ हजार रुपये में मिलने वाले बंदर अब बीजिंग और आसपास के इलाकों में 25-25 लाख रुपये तक बिक रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन में हर साल औसतन 25 हजार बंदरों पर वैक्सीन ट्रायल किया जाता है। इस बार ट्रायल की संख्या बढ़ गई है, जबकि बंदरों की उपलब्धता घट रही है।













