Home » राष्ट्रीय » CBSE 10वीं रिजल्ट अपडेट, जानें कब और कैसे देखें अपना रिजल्ट

CBSE 10वीं रिजल्ट अपडेट, जानें कब और कैसे देखें अपना रिजल्ट

CBSE Result 2026 : सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (CBSE) से 10वीं की द्वितीय बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने वाले छात्रों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है जो जल्द ही खत्म हो सकता है। नतीजे ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जारी होंगे जहां से छात्र रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ व अन्य डिटेल भरकर नतीजों की जांच कर सकेंगे।आपको बता दें कि द्वितीय बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 15 से 21 मई तक करवाया गया था।

सभी छात्रों की ओरिजिनल मार्कशीट रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन बाद स्कूल में भेज दी जाएगी। इसके बाद छात्र अपने विद्यालय में जाकर क्लास टीचर या प्रिंसिपल से संपर्क करके मार्कशीट प्राप्त कर सकेंगे।

CBSE Result 2026

  • सीबीएसई कक्षा 10वीं 2nd एग्जाम रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आइडी और सिक्योरिटी पिन दर्ज करना होगा।
  • अब स्क्रीन पर रिजल्ट ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही मार्कशीट की प्रति डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐसे रहें अपडेट

शिशक्षा आयोग की तरफ से अपील की गई है कि अफवाहों पर बिल्कूल भी ध्यान न दें। साथ ही, लेटेस्ट जानकारी के लिए लगातार आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें, जिससे आपको पल-पल की अपडेस्ट मिल जाया करेगी।

Read More : Best Waterfalls in India: मानसून में नेचर को करना चाहते हैं फील, एक्लप्लोर करें भारत के ये 10 झरने; जीत लेंगे दिल

Written By : Anushka