Breaking News
Home » Breaking News » शुभेंदु अधिकारी के करीबी हत्याकांड में बड़ा खुलासा! CBI ने दो भाजपा कार्यकर्ताओं को दबोचा

शुभेंदु अधिकारी के करीबी हत्याकांड में बड़ा खुलासा! CBI ने दो भाजपा कार्यकर्ताओं को दबोचा

Chandranath Rath Murder: पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में सीबीआई को बड़ी सफलता मिली है। एजेंसी ने दो मुख्य आरोपियों सागर सोनकर और साहिब सोनकर को गिरफ्तार किया है। दोनों भाजपा कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं और रथ के साथ काम करते थे।

प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक दल से संपर्क की जांच

सीबीआई के अनुसार, जांच में सामने आया है कि सागर सोनकर लैंडलाइन फोन के जरिए एक प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक दल के कार्यालय के नियमित संपर्क में था। एजेंसी अब यह पता लगाने में जुटी है कि वह किस व्यक्ति से लगातार संपर्क में था और उसकी भूमिका क्या थी।

Chandranath Rath Murder: दिसंबर 2025 से रची जा रही थी साजिश

जांच एजेंसी का दावा है कि चंद्रनाथ रथ की हत्या की साजिश दिसंबर 2025 से रची जा रही थी। हालांकि, विभिन्न कारणों से इसे टाल दिया गया और आखिरकार 6 मई 2026 को मध्यमग्राम के पास मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी।

सुपारी देने का आरोप

सीबीआई का आरोप है कि सागर सोनकर ने हमलावरों को हत्या के लिए पैसे उपलब्ध कराए थे। कॉल डिटेल रिकॉर्ड और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर एजेंसी ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार किया है।

Chandranath Rath Murder: अब तक कई आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में सीबीआई अब तक कथित हमलावरों मोनू सिंह, राज सिंह, गोलू सिंह, मयंक राज मिश्रा, विक्की मौर्य और नवीन कुमार सिंह के अलावा सुपारी लेने वाले विनय राय, संजय राय और विकास मिश्रा को गिरफ्तार कर चुकी है। एजेंसी के अनुसार, मामले का एक आरोपी अभी भी फरार है और उसकी तलाश जारी है।

ये भी पढ़े… ₹70 करोड़ की MD ड्रग्स तस्करी मामले में आरोपी की जमानत खारिज, कोर्ट ने नहीं दी राहत